शनिवार, 12 सितंबर 2009

दो अक्टूबर को स्वयंसेवी संगठनों की पंचायत, मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में बैठक

दो अक्टूबर को स्वयंसेवी संगठनों की पंचायत, मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में बैठक

Bhopal:Friday, September 11, 2009

आगामी दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास में राज्य में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों की पंचायत का आयोजन किया जाएगा। आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित बैठक में इस पंचायत की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई।

इस पंचायत में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों में महसूस की जाने वाली कठिनाइयों को दूर करने के संबंध में सुझाव प्राप्त कर निर्णय लिये जायेंगे। साथ ही नागरिकों में ' हमारा मध्यप्रदेश' की भावना विकसित करने तथा जन जागृति उत्पन्न करने में स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग प्राप्त करने के संबंध में भी चर्चा होगी। बैठक में प्रत्येक जिले से चुने गए स्वयंसेवी संगठनों के आमंत्रित प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक में वित्त मंत्री श्री राघव जी, सांसद श्री अनिल दवे तथा आदिम जाति कल्याण, ग्रामीण विकास महिला एवं बाल कल्याण योजना आदि विभागों के प्रमुख सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी