शुक्रवार, 2 मई 2008

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय संधारण खण्ड क्र.-1 का कन्ट्रोल रूम बनकर तैयार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय संधारण खण्ड क्र.-1 का कन्ट्रोल रूम बनकर तैयार

ग्वालियर दिनांक 30 अप्रैल 2008- कार्यपालनयंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय संधारण, खण्ड क्र-1, ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि जलप्रदाय व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में निम्नानुसार व्यवस्थायें की गई हैं

क्र-

कन्ट्रोल रूम प्रभारी का नाम

 

स्थान

 

दूरभाष क्र

शिकायत का क्षेत्र

 

1

 

रामसेवक शाक्य, नियमित मीटर रीडर

 

कार्यालय- कार्यपालनयंत्री जलप्रदाय संधारण खण्ड क्र1, रोशनीघर, ग्वालियर सेन्ट्रल कन्ट्रोल रूम

2438390

 

सम्पूर्ण नगर निगम ग्वालियर क्षेत्र

 

2

 

डीएस भदौरिया, उपयंत्री

 

कार्यालय- सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पश्चिम, ग्वालियर

 

2438392

 

सम्पूर्ण लश्कर पश्चिम क्षेत्र

 

3

 

रीतेश शर्मा, स्थाई वर्गी उपयंत्री

 

कार्यालय- सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड, ग्वालियर

 

2438342

 

सम्पूर्ण ग्वालियर क्षेत्र

 

4

 

राजीव कुमार पांडे, उपयंत्री

 

कार्यालय- सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड, मुरार

 

2438398

 

सम्पूर्ण मुरार क्षेत्र

 

5

 

हरिविलास माहौर, उपयंत्री

 

कार्यालय- सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पूर्व

 

2438394

 

सम्पूर्ण लश्कर पूर्व क्षेत्र

 

 

कन्ट्रोल रूम के बने जाने से जलप्रदाय से संबंधित परेशानियों से जिन नागरिको को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है उनके लिये अब जलप्रदाय से संबंधित किसी भी समस्या को दूर करने में सिर्फ एक फोन करने की आवश्यकता होगी।

 

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये।

ग्‍वालियर 30 अप्रेल 08, नगर निगम ग्‍वालियर द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी में बताया गया है कि अचलेश्‍वर रोड, कटोराताल रोड, मांडरे की माता चौराहा, आमखो, बस स्‍टैण्‍ड, के.आर.जी. चौराहा, हास्‍पीटल बाउण्‍ड्रीवाल से ठेले हटवाये गये एवं अस्‍थायी अतिक्रमण हटवाये गये । इसके बाद अचलेश्‍वर, कम्‍पू , नयाबाजार, बाड़ा, दर्जीओली, गोरखी रोड, दत्‍त मंदिर, सराफा बाजार अ‍ादि स्‍थानों से आवारा पशु पकड़वा कर खिड़क झांसी रोड में दाखिल करवाये गये ।

       पीएचई क़े डीक़े ग़ुप्ता उपयंत्री, योगेश खोत की निशानदेही में जनकपुरी जीवाजीगंज में राजेन्द्र भदौरिया, उपाध्याय, जैन, पाठक, गौरेजी, शर्माजी, मठौलिया जी, घनश्याम, नरेश, हेमंत आदि के अवैध नल कनेक्शन काटे गये ।

आज की कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी द्वय दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक अजय सक्सैना, सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्याम शर्मा मय दल बल सहित मौजूद रहे।

 

गुरुवार, 1 मई 2008

नगर निगम ग्वालियर जन समस्याओं के निवारण हेतु उप कार्यालय के उपायुक्त द्वारा बैठक ली ।

नगर निगम ग्वालियर  जन समस्याओं के निवारण हेतु उप कार्यालय के उपायुक्त द्वारा बैठक ली ।

ग्वालियर दिनांक 30 अप्रैल 2008- उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया है कि ग्वालियर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिये बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्षदगण के साथ सहायक आयुक्त मौजूद रहे । जिसमें पार्षदगण राहुल राय, केशव मांझी, भगवानदास प्रजापति, विकास जैन, देवेन्द्र सिंह तोमर, श्रीमती ऊषा गोस्वामी, श्रीमती नारायणी वर्मा, श्रीमती भगवती राजपूत, जगदीश पटेल, श्रीमती पुष्पा नामदेव, महेश गौतम, भरत ंसिह, नाथूराम गौड़, सुरेन्द्र सिंह चौहान, रामनाथ खटीक, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, अविनाश दुबे (चुन्नू) एवं उपयंत्री विष्णु पाल, दीपक उफाले, अजय वर्मा, एमएल शर्मा, आलोक त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

       पार्षदगण ने अपने-अपने क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें 29 शिकायतें दर्ज की गई । साथ ही साकेत नगर में सीवरयुक्त पानी आने की शिकायत का निराकरण किया गया एवं तानसेन नगर साईड का बाल्ब लीक होने से पानी फैलने की शिकायत का निराकरण किया गया। शेष शिकायत का अंदर अवधि में निराकरण किये जाने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को निर्देशित किया गया ।

 

नि:शक्तजनों के पुनर्वास और विकास के सभी जरूरी कदम उठाये जाएंगे

नि:शक्तजनों के पुनर्वास और विकास के सभी जरूरी कदम उठाये जाएंगे

चार प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण एवं अनुदान योजना शीघ्र लागू होगी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नि:शक्तजन पंचायत का शुभारंभ

भोपाल 29 अप्रैल 08 । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नि:शक्तजनों के सशक्तीकरण के प्रयासों में कोई कोताही नहीं की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि नि:शक्तजनों की सभी स्तर की शिक्षा-दीक्षा, आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए अनेक नये कदम उठाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नि:शक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 पर अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप अमल सुनिश्चित किया जायेगा। मुख्यमंत्री आज अपने निवास पर आयोजित नि:शक्तजन पंचायत को संबोधित कर रहे थे।

       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में नि:शक्तजनों के आर्थिक पुनर्वास के उद्देश्य से 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण एवं अनुदान की योजना शीघ्र लागू करने की घोषणा की। उन्होंने नि:शक्तजनों के उपयोग में आने वाले वाहनों को कर मुक्त करने की भी घोषणा की।

       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नि:शक्तजन भी ईश्वर की संतान हैं। उनकी शारीरिक कमी को उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाकर दूर करने के लिये राज्य सरकार सभी संभव प्रयास करेगी। श्री चौहान ने कहा कि नि:शक्तजनों का सशक्तीकरण महज राजनैतिक कर्मकाण्ड नहीं है। यह कार्य राज्य सरकार का दायित्व है और हम इसे पूरा करके रहेंगे।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि नि:शक्तजनों को नि:शक्तता प्रमाण-पत्र का वितरण अभियान चलाकर किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत सभी चिन्हांकित नि:शक्तजनों को 15 जून 2008 तक आवश्यक रूप से प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। इसके लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक चिकित्सा बोर्ड गठित किया जायेगा। साथ ही ऑन लाइन आवेदन-पत्र भी स्वीकार किये जायेंगे।

       मुख्यमंत्री ने शंघाई (चीन) में आयोजित नि:शक्तजन ओलम्पियाड में पदक जीतने वाले जबलपुर के अभिजीत मोडक को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार, भोपाल के अजीज खान को 25 हजार और पन्ना के शहबाज खान को पुरस्कार स्वरूप 15 हजार रूपये की राशि के चेक भेंट किये। श्री चौहान ने भोपाल की मेघावी छात्रा कुमारी प्रज्ञा सोनी को 50 हजार रूपये और होशंगाबाद के श्री आशीष चटर्जी को नि:शक्तजनों की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये 25 हजार रूपये की राशि पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

1857 मुक्ति संग्राम के डेढ़ सौ वर्ष समारोह के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

1857 मुक्ति संग्राम के डेढ़ सौ वर्ष समारोह के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

ग्वालियर 29 अप्रैल 08 । 1857 मुक्ति संग्राम के 150 वर्ष समारोह अंतर्गत क्रांति यात्रा में नुक्कड़ नाटक, एक शाम शहीदों के नाम तथा भारत माता की आरती जैसे कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय पर अलग-अलग तिथियों और पंचायत स्तर पर एक पंचायत से दूसरी पंचायत तक क्रांति यात्राओं का आयोजन किया जायेगा । विकासखंड स्तर पर 1857 मुक्ति संग्राम पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी जायेगी । उक्त आयोजन का समन्वय जन अभियान परिषद भोपाल के उपाध्यक्ष श्री अनिल माधव दबे द्वारा किया जायेगा ।

       जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति 31 मई 08 तक बाबा सत्यनारायण मौर्य संस्थापक भारत भक्ति संस्थान मुम्बई द्वारा की जायेगी। जबकि एक पंचायत से दूसरी पंचायत तक 10 मई से 9 जून 08 की अवधि में क्रांति यात्राओं का आयोजन किया जायेगा ।

 

सेना में नर्सिंग असिस्टेंट एवं लिपिकों की भर्ती 12 मई को

सेना में नर्सिंग असिस्टेंट एवं लिपिकों की भर्ती 12 मई को

ग्वालियर 29 अप्रैल 08 । भारतीय थल सेना के लिये सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट व लिपिकों की भर्ती रैली 12 मई को जोनल भर्ती कार्यालय जबलपुर में सुबह 5 बजे से आयोजित होगी । इस रैली में ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोनगर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ व पन्ना जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे । सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के लिये 12वीं परीक्षा अंग्रेजी, बायोलॉजी, कैमिस्ट्री व फिजिक्स विषयों के साथ कम से कम से कम 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण होना आवश्यक है । सैनिक लिपिक के लिये 12वीं परीक्षा कला/वाणिज्य अथवा विज्ञान विषय के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिये । साथ ही हाईस्कूल अथवा 12वीं में अंग्रेजी विषय अवश्य रहा हो । स्नातक या इससे अधिक शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिये इंटरमीडियेट में केवल उत्तीर्ण होना पर्याप्त माना जायेगा। शारीरिक मापदण्ड एवं परीक्षा संबंधी अन्य विस्तृत जानकारी के लिये ग्वालियर में मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय अथवा जोनल भर्ती कार्यालय जबलपुर में संपर्क किया जा सकता है ।

 

अटेन्डरों को आश्रय भवन में मिलेगी न्यूनतम राशि पर सुविधायें

अटेन्डरों को आश्रय भवन में मिलेगी न्यूनतम राशि पर सुविधायें

ग्वालियर 29 अप्रैल 08 । गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में मरीजों के अटेंडरों की सुविधा के लिये नवनिर्मित आश्रय भवन का आज लोकापर्ण पूर्व सांसद एवं 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने किया । इस मौके पर ग्वालियर संभाग के कमिश्नर डॉ. कोमल सिंह, गजराराजा मेडीकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. शैला सप्रे, जे.ए.एच. अधीक्षक डॉ. पी.सी. महाजन, रेडक्रॉस समिति के सचिव श्री आर.पी. शर्मा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री बी.एस. शर्मा, श्री बैजनाथ शर्मा मंचासीन थे ।

       20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री पवैया ने कहा कि उनके सांसद रहते जे.ए.एच में भर्ती होने वाले मरीजों के साथ आने वाली अटेन्डरों को ठहरने एवं भोजन की किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये 75 लाख रूपये का एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया था । जिसके तहत उनके द्वारा सांसद निधि से आश्रय भवन के निर्माण के लिये 25 लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई और जनभागीदारी के रूप में 16 लाख रूप रूपये की राशि व्यय कर कुल 41 लाख रूपये की राशि से बेसमेंट और ग्राउण्ड फलोर का निर्माण कार्य किया गया है । शेष निर्माण कार्य के लिये वह स्थानीय सांसद एवं प्रदेश के राज्यसभा सदस्यों से भी 10-10 लाख रूपये की राशि देने का आग्रह करेंगे । जिससे आश्रय भवन का अगले चरणों का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके ।

       ग्वालियर संभाग के कमिश्नर डॉ. कोमल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि दो वर्षों के अंदर जे.ए.एच. में चिकित्सा सुधार के अनेकों कार्य किये गये जहां नई-नई मशीनों एवं उपकरणों की व्यवस्था की गई हैं । वहीं निर्माणाधीन भवनों का 75 फीसदी कार्य भी पूर्ण हो गया है । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है । ट्रामा सेंटर भी पूर्णत: पर है । जिसकी सुविधायें भी मरीजों को शीघ्र मिलनी शुरू हो जायेगी ।

       श्री पवैया ने अपने संबोधन में आगे कहा कि चिकित्सालय परिसर में बने आश्रय भवन में ठहरनें वाले अटेन्डरों को घर जैसा ही अहसास हो जिससे उन्हें लगे कि वह घर में ही रह रहे हैं । ऐसी सुविधायें दी जाये । उन्होंने कहा कि आश्रय भवन की साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये जायें । इस भवन में अटेन्डरों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति न ठहरे इसका विशेष ध्यान रखा जाये । उन्होंने कहा कि आश्रय भवन में एक दान पेटी भी रखी जाये जिससे दानदाता भी इस मानव सेवा के पुण्य के कार्य में अपना योगदान दे सकें । उन्होंने कहा कि मरीजों के आने वाले अटेन्डरों को 10 रूपये प्रतिदिन न्यूनतम शुल्क पर कमरा तथा 5 रूपये में बेसमेंट में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी । जिसमें अटेन्डर को गद्दा एवं ताकिया प्रदाय किया जायेगा । जबकि 5 रूपये में ही भोजन भी उपलब्ध कराया जायेगा । उन्होंने कहा कि ऐसे अति गरीब परिवार जो राशि देने में सक्षम नहीं उनके अटेन्डरों को अधीक्षक की अनुशंसा पर निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी ।

       डॉ. कोमल सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद श्री पवैया ने गरीबों की पीड़ा को मेहसूस कर आश्रय भवन के निर्माण का एक पुण्य का कार्य किया है । उन्होंने कहा कि शासकीय चिकित्सालय जहां गरीब तबके के इलाज की बेहतर संस्थायें होती हैं। वहीं यह चिकित्सालय मध्यम एवं उच्च वर्गों के लिये (फर्स्ट एड) प्रथम उपचार का कार्य करते हैं ।

       उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की ऑटोनोमस बॉडी की राशि सिविल कार्यों तथा मरीजों से ली जाने वाली राशि का उपयोग मशीनों एवं दवाओं पर खर्च किया जाता है । डॉ. सिंह ने कहा कि चिकित्सालय परिसर में पेड़ों की आवश्यकता को देखते हुये विभिन्न विभागों के सहयोग से पौधरोपण की कार्ययोजना बनाई जायेगी । जिससे वर्षा ऋतु में पौधे लगाने का कार्य भी किया जा सके । उन्होंने कहा कि आश्रय भवन में टेलीफोन, इंटरकोम, अटेन्डरों के सामान को सुरक्षित रखने के लिये लॉकर्स और महिला एवं पुरूष अटेन्डरों के लिये पृथक-पृथक व्यवस्था रखी जाये ।

       कमिश्नर ने कहा कि रेडक्रास जिले में बेहतर कार्य कर रही है । मानव सेवा के क्षेत्र में अन्य स्वयंसेवी संस्थायें भी आगे आ रही हैं । उन्होंने चिकित्सालय के विस्तार एवं सुधार कार्य में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और चिकित्सा महाविद्यालय के डीन का बहुत बड़ा योगदान रहा है ।

       कार्यक्रम को रेडक्रास समिति के सचिव डॉ. आर.पी. शर्मा ने कहा कि आश्रय भवन में मरीजों के अटेन्डरों को 5 रूपये में ठहरने के साथ-साथ 5 रूपये में भोजन की सुविधा भी प्राप्त होगी ।     चिकित्सालय महाविद्यालय की डीन डॉ. शैला सप्रे ने चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी ।        कार्यक्रम में श्री बैजनाथ शर्मा ने मंगलमय भारतीय संस्था द्वारा सेवा के क्षेत्र में गत 5 वर्षों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी । कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधीक्षक श्री पी.सी. महाजन ने चिकित्सालय के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुये कहा कि इस आश्रय भवन से 125 अटेन्डरों को सुविधा प्राप्त होगी । उन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सुश्री ममता सिंह ने किया ।