मंगलवार, 28 अक्टूबर 2008

विभिन्न क्षेत्रों में पेच रिपेयर का कार्य किया गया

विभिन्न क्षेत्रों में पेच रिपेयर का कार्य किया गया

ग्वालियर दिनांक 27.10.08 - निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन पर सड़कों के पेच रिपेयर का कार्य निरंतर चल रहा है। अधीक्षणयंत्री चतुर सिंह यादव द्वारा अपनी गैंग से आज प्रात: ग्वालियर क्षेत्र के गड्डो का भराव किया गया जिसके दौरान ग्वालियर लोहामण्डी, किलागेट वाली मेन रोड के गड्डो का पेच रिपेयर कार्य किया गया एवं रोलर से दबवाया गया ।

 

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

ग्वालियर दिनांक 27 अक्टूबर 2008:   मदाखलत विभाग के पडाव स्टेशन बजरिया मेला रेस कोर्स रोड गोले का मंदिर चौराहे तक गुलम्बरो एवं रोड के दोनो साइड से झंडी वेर  पताका संख्या 100 के कटिंग निकलवाई गई एवं कइ्र विज्ञापन संबंधी बेनर निकलवाये गये तथा पडाव स्टेशन बजरिया बस स्टेशन गांधी रोड ठाटीपुर कुम्हरपुरा रोड बारादरी चौराहे एवं उक्त रूटो पर रोड पर खडे चार चक ठेलेवालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया तथा विघुत दलों से किये पोलो से क्यिोक्स निलवाये गये ।

न्यू हाइ्रकोर्ट क्षेत्र से 5 कुत्ते एवं हाई कोर्ट से 2 कुत्ते तथा 3 कुत्ते शिन्दे की छावनी से कुल 10 अवारा कुत्ते पकडवाकर एनीमल क्यो हॉस्पीटल में शिवपुरी में शहर बदल कराये गये तथा 2 किलागेट से 7 गोदाम बस्ती से बी.जे.पी के बड़े बेनर तथा बी.एस.पी. के बैनर प्रायवेट मकानों से निकलाये गये ।

       कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, मदाखलत सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, अजय सक्सैना, राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह दरोगा, श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

 

क्षेत्रीय कार्यालय 6,7,8 एवं 9 में विशेष सफाई का कार्य एवं विघुत संधारण का कार्य कराया गया

क्षेत्रीय कार्यालय 6,7,8 एवं 9 में विशेष सफाई का कार्य एवं विघुत संधारण का कार्य कराया गया

ग्वालियर दिनांक 27 अक्टूबर 2008:   नगर निगम ग्वालियर द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गय है कि आज अभियान चलाकर विशेष सफाई एवं विघुत संधारण का कार्य क्षेत्रीय क्र. 6,7,8,एवं 9 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डो में कराया तथा क्षेत्रीय कार्यालय 6 के अंतर्गत वार्ड 19,20,एवं 21 के अंतर्गत गांधीरोड, सिटीसेन्टर, गोविन्दपुरी, न्यू गोविन्दपुरी नदीरपट, कुम्हरपुरा, इन्द्रानगर, शिवाजी नगर, महें दलेल लगाकर सफाई कराई गयी। कचरे के ढेर को टेक्टर ट्रोली द्वारा फिकवाया गया । क्षेत्रीय कार्यालय 8,के अंतर्गत वार्ड 26 में 7 नम्बर चौराहे से एस.एल.बी कॉलेज तक व सौरभ विहार, आदित्यनगर, में दलेल लगाकर सफाई करवाई कचरा उठवाया । लैदर फैक्ट्री व सी.पी कॉलोनी में विघुत संधारण कार्य कराया गया ।

वार्ड क्र. 27 एवं 28 के अंतर्गत त्यागीनगर में सीवर खुलवाई तथा त्यागीनगर व आर्यनगर रोड़ गांधीरोड पर शहीद गेट तक दलेल लगाकर रोड व नालियो की सफाई करवाकर टे्रक्टर ट्रोली से कचरा फिकवाया तथा बजाज खाना, सदर बाजार मुरार आदि क्षेत्रों में विद्युत संधारण का कार्य किया गया। उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव एवं सहायक आयुक्त मुरार श्याम कुमार खरे द्वारा सायंकाल दलेल किये गये क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

 

सोमवार, 27 अक्टूबर 2008

उम्मीदवार के चुनावी खर्च का हिसाब जरूरी : स्टॉर प्रचारकों की आवाजाही खाते में नहीं तयशुदा हुए परिवहन खर्च के कायदे

उम्मीदवार के चुनावी खर्च का हिसाब जरूरी : स्टॉर प्रचारकों की आवाजाही खाते में नहीं तयशुदा हुए परिवहन खर्च के कायदे

 

ग्वालियर/ भिण्‍ड/ मुरैना 26 अक्टूबर 08 । विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे उम्मीदवारों को इस सिलसिले में खर्च होने वाले पैसों का पूरा हिसाब रखना होगा। जहां तक उनके हक में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के दौरों पर होने वाले परिवहन खर्च का सवाल है तो उसे उम्मीदवारों के खाते में नहीं जोड़ा जाएगा। चुनाव आयोग ने इस बारे में लोक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का खुलासा किया है।

आयोग के ताजा निर्देशों के मुताबिक विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को खुद या फिर अपने चुनाव एजेंट के पास पूरे चुनावी खर्च का अलग और सही हिसाब तैयार रखना होगा। यह राशि खुद उम्मीदवार या उनके द्वारा अधिकृत या फिर उनके चुनाव एजेंट द्वारा खर्च की जाने वाली राशि होगी। इस खर्च का हिसाब उम्मीदवार के चुनाव के लिए नामजद होने की तारीख से नतीजों के ऐलान होने की तारीख को शामिल करते हुए बीच की पूरी अवधि का रखा जाएगा। हिसाब में खर्च के वो सारे ब्यौरे शामिल होंगे जो आयोग ने तय किए हैं। खर्च की अधिकतम सीमा भी हर उम्मीदवार के लिए आयोग द्वारा मुकर्रर रकम से ज्यादा नहीं होगी।

आयोग ने साफ किया है कि अधिनियम के प्रावधान के मुताबिक राजनैतिक दल के स्टॉर प्रचारकों द्वारा अपने दल के प्रचार कार्यक्रम के लिए परिवहन के किसी भी साधन से आवाजाही पर होने वाला खर्च उस राजनैतिक दल के उम्मीदवार या उनके अधिकृत चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जाएगा।स्टॉर प्रचारकों के परिवहन खर्च से उम्मीदवार के हिसाब मं दी गई इस छूट के बारे में यह भी साफ किया गया है कि राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा अपने उम्मीदवार के निर्वाचन क्षेत्र में उनके चुनाव प्रचार संबंधी किसी भी परिवहन माध्यम का खर्च उम्मीदवार के कुल खर्च का हिस्सा नहीं होगा। यह खुलासा भी किया गया है कि यदि किसी राजनैतिक दल ने अपने उम्मीदवार को चुनावी मकसद से अपना नेता भी घोषित किया है तो वह खुद के निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा नेता नहीं माना जाएगा। अपने चुनाव क्षेत्र में पहले वह उम्मीदवार ही रहेगा, लिहाजा वहां किसी भी परिवहन माध्यम से उनके द्वारा प्रचार पर होने वाला खर्च इसकी अधिकतम सीमा के हिसाब में जुड़ेगा।

प्रावधान के तहत यह भी बताया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार ही बतौर स्टॉर प्रचारक अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में जाता है तो उसकी अपने क्षेत्र से उस क्षेत्र के लिए की गई आवाजाही के खर्च को उसके हिसाब में नहीं जोड़े जाने की छूट रहेगी। लेकिन अपने निर्वाचन में वापस पहुंचने के बाद खुद के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली यात्रा का खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च के हिसाब में शामिल किया जाएगा।

 

संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम रिटर्रिंग आफीसर नियुक्त

संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम रिटर्रिंग आफीसर नियुक्त

ग्वालियर 26अक्टूबर 08 । स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण के लिये संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर एवं प्रभारी नजूल शाखा श्री राजेश बाथम को रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया है । इसके पूर्व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर (विकास) श्री विनोद शर्मा इस विधानसभा क्षेत्र के लिये रिटर्निंग आफीसर नियुक्त थे । श्री बाथम की नियुक्ति होने पर श्री शर्मा रिटर्निंग आफीसर से भारमुक्त हो गये हैं ।

 

रबी फसल के दौरान 9920 क्विंटल बीज और 41 हजार 521 मैट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य

रबी फसल के दौरान 9920 क्विंटल बीज और 41 हजार 521 मैट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य,

 

ग्वालियर 26 अक्टूबर 08 । चालू रबी फसल के दौरान जिले में इस वर्ष किसानों को 9 हजार 920 क्विंटल बीज और 41 हजार 521 मेट्रिक टन उर्वरकों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

       कृषि कल्याण विभाग के उप संचालक ने एक जानकारी में बताया कि बीज निगम द्वारा एक हजार 900, अन्य संस्थाओं द्वारा 3 हजार 240 और निजी संस्थाओं द्वारा 4 हजार 780 क्विंटल इस तरह कुल 9 हजार 920 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

       तीनों संस्थाओं द्वारा 7 हजार 500 क्विंटल गेहू बीज, एक हजार क्विंटल चना, 870 क्विंटल मटर , 50 क्विंटल मसूर, 500 क्विंटल सरसों बीज वितरण का लिक्ष्य निर्धारित किया गया है । जिले में अभी तक तीनों संस्थाओं से 876 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया है ।

       इसी प्रकार जिले में 22 हजार 925 मेट्रिक टन उर्वरक सहकारिता से , 2 हजार 549 मैट्रिक टन एग्रो के माध्यम से और 16 हजार 47 मेट्रिक टन उर्वरक निजी संस्थाओं से इस तरह कुल 41 हजार 521 मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसमें 23 हजार मेट्रिक टन  यूरिया, 14 हजार मेट्रिक टन डीएपी, 600 मेट्रिक टन सुपर फास्फेट, 2 हजार 210 मेट्रिक टन 12:32:16 उर्वरक, 400 मेट्रिक टन पोटाश, 600 मेट्रिक टन20:20:0 उर्वरक, 50 मेट्रिक टन एसएपी, 351 मेट्रिक टन अमोनिया सल्फेट, 110 मेट्रिन केन और  200 मेट्रिक टन 10:26:26 उर्वरक शामिल है ।

 

निगम इंजिनियरो ने सेम्पल लिये

निगम इंजिनियरो  ने   सेम्पल  लिये

 ग्वालियर ।12 अक्टूवर 2008 । निगमायुक्त पवन  शर्मा  के  निर्दैश  पर  जनकार्य  विभाग  के   इंजिनियरो  द्वारा  आज  अघीक्षण यंत्री   चतुर  सिह  यादव की  अगुआई  मे   मुरार  तथा  गवालियर क्षेत्र मे  चल रहे सीमेन्ट कंक्रीट सडक निर्माण  मे   धाधली  करने  वाले  ठेकेदारो  के   सैम्पल लेकर निर्माण  कार्य  रूकवाया ।

          निगम  के  यंत्रियो  का  दल  सर्व प्रथम  वार्ड 23  की  पार्षद  मधु  शाक्य  के  साथ शाक्य  धर्मशाला  के  पास  नया  मोहल्ला  नदी  पार  टाल  मुरार पर  चल  रहे सीमेन्ट कंक्रीट सडक निर्माण  को  देखने  पहुचे  जहा  कार्य  की  गुणवत्ता सही  प्रतीत नही  होने  पर अघीक्षण  यंत्री  द्वारा  मोके  पर  ही   सेम्पल  भरवाया  गया।  तत्पश्चात  जनकार्य  की  यह  टीम  वार्ड  क्रमांक  30  मे  लोको  के  सामने हंस  विभु आश्रम  के  वगल मे तानसेन  रोड  पर  चल  रहे सीमेन्ट कंक्रीट सडक निर्माण  कार्य  को  देखने   पहुचे जहां  स्थानीय  पार्षद लक्ष्मी नारायण कुशवाह  की  उपस्थिति  मे   सीमेण्ट  कंक्रीट  के सेम्पल   लिये  गये ।   उपरोक्त  दोनो  ही स्थानो  पर   विना वाईव्रेटर  के  कंक्रीट डाले  जाने  पर अघीक्षण यंत्री   चतुरसिह  यादव  द्वारा   कार्य वन्द  कराया  गया ।

        निरीक्षण  दल  मे अघीक्षण यंत्री   चतुर  सिह  यादव  के साथ  सहायक यंत्री मुरार शुशील  कटारे  सहायक  यंत्री  गवालियर प्रेम  पचौरी उपयंत्री हसीन  अख्तर,प्रमौद  चौहान, केशवसिह  चौहान  तथा सम्वन्धित  क्षेत्रो  के  पार्षद सर्व श्री लक्ष्मी नारायण कुशवाह  एवं मधु  शाक्य  उपस्थित  थी