रविवार, 24 अप्रैल 2011

चंबल में बिजली कटौती फिर सिर चढ़ कर बोली ..........

मुरैना एवं भिण्‍ड जिला में प्रतिदिन की जा रही साढ़े सात घण्‍टे की डिक्‍लेयर्ड बिजली कटौती के बाद अब भीषण गर्मी के मौसम में अतिरिक्‍त बिजली कटौती का चम्‍बल संभाग के निवासियों को और अधिक सामना करना पड़ रहा है । आजकल जहॉं रात में शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक की अतिरिक्‍त बिजली कटौती की जा रही है वहीं इस भीषण गर्मी में प्रात: साढ़े पांच बजे से काटी गयी बिजली कटौती इस समाचार के लिखे और प्रकाशित किये जाने के वक्‍त तक समूचे चंबल संभाग में बिजली कटोती जारी है ।

चंबल में बिजली कटौती फिर सिर चढ़ कर बोली ..........

मुरैना 24 अप्रेल 2011 । मुरैना एवं भिण्‍ड जिला में प्रतिदिन की जा रही साढ़े सात घण्‍टे की डिक्‍लेयर्ड बिजली कटौती के बाद अब भीषण गर्मी के मौसम में अतिरिक्‍त बिजली कटौती का चम्‍बल संभाग के निवासियों को और अधिक सामना करना पड़ रहा है ।

आजकल जहॉं रात में शाम 5 बजे  से रात 12 बजे तक की अतिरिक्‍त बिजली कटौती की जा रही है वहीं इस भीषण गर्मी में प्रात: साढ़े पांच बजे से काटी गयी बिजली कटौती इस समाचार के लिखे और प्रकाशित किये जाने के वक्‍त तक समूचे चंबल संभाग में बिजली कटोती जारी है । वर्तमान में शहर में बिजली का शट डाउन चल रहा है । उल्लेखनीय है कि चम्‍बल के ६५ फीसदी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली है ही नहीं वहीं जहॉं हैं वहॉं दो दिन छोड़ कर महज ४ घण्‍टे के लिये मात्र बिजली दी जा रही है । ऐन भीषण गर्मी में की जा रही अनाप शनाप भारी बिजली कटौती से जनता में भारी रोष व आक्रोश व्याप्‍त हो गया है । स्‍मरणीय है मुरेना शहर चम्बल संभाग का संभागीय मुख्‍यालय है । इस दरम्‍यान बिजली घर का शिकायत दर्ज कराने का फोन नंबर ०७५३२- २३२२४४ सहित सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों के फोन बन्‍द चल रहे हैं जो कि हरदम बिजली शट डाउन करने से पूर्व आउट ऑफ क्रेडल एवं स्विच आफॅ कर लिये जाते हें ।  

 

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

भाजपा वामदल और अन्य समर्थक दल खुद पेश करें संसद में अन्ना का जन लोकपाल बिल – नरेन्द्र सिंह तोमर

नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि जो जो नेता और जो जो राजनीतिक दल अन्ना हजारे द्वारा पेशकश किये गये जन लोकपाल बिल को खुद संसद में ज्यों का त्यों पेश करें बजाय संसद में केवल समर्थन करने इसे यथावत खुद ही वे संसद में गैर सरकारी विधेयक के तौर पर पेश करें ।

भाजपा वामदल और अन्य समर्थक दल खुद पेश करें संसद में अन्ना का जन लोकपाल बिल नरेन्द्र सिंह तोमर

Part- 1

मुरैना 12 अप्रेल 2011 , जानी मानी राष्ट्रीय महत्व की स्वयंसेवी संस्था नेशनल नोबल यूथ अकादमी के महानिदेशक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि जो जो नेता और जो जो राजनीतिक दल अन्ना हजारे द्वारा पेशकश किये गये जन लोकपाल बिल को खुद संसद में ज्यों का त्यों पेश करें बजाय संसद में केवल समर्थन करने इसे यथावत खुद ही वे संसद में गैर सरकारी विधेयक के तौर पर पेश करें ।

ज्ञातव्य है कि कोई भी सांसद किसी भी दल का या कोई निर्दलीय सांसद भी संसद में किसी भी बिल यानि विधेयक को या अधिनियम को पेश करता है , उसे केवल सदन के सभापति यानि की अध्यक्ष की अनुमति मात्र लेना होती है ।

तोमर ने इस बात पर बेहद आश्‍चर्य और अफसोस किया कि बाहर से सभी लोग समर्थन की बात कर रहे हैं चाहे वामदल हों या भाजपा लेकिन हैरत की बात ये है कि इनमें से किसी ने भी इसे संसद में खुद पेश करने की बात अभी तक नहीं कही जबकि वे इसे संसद में पेश कर सकते हैं और इसे पेश करने का उन्हें अधिकार भी है ।

तोमर ने कहा कि राजनीतिक दल और राजनेता इस मुद्दे पर दोगला व्यवहार कर रहे हैं जो कि आम जनता के समझ से परे है , अन्ना के बिल के और आंदोलन के सभी समर्थन कर्ता या तो खुद इस बिल को ज्यों का त्यों बिना किसी रद्दोबदल या फेरबदल के संसद में खुद पेश करें और देश को 100 फीसदी देश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाने की तय एवं घोषित सीमावधि के भीतर गारण्टी दें ।

केवल समर्थन करने की बात किसी की भी सहज सुपाच्य नहीं हैं । और यही दोगलापन इस देश में भ्रष्टाचार का प्रमुख हेतु है कि हमारे सांसद एवं नेता दोगली बात करते हैं दोगला चरित्र जीते हैं ।

प्रतावित बिल में टाइप ऑफ करप्शन परिभाषित किये जाने चाहिये और टाइप आफ करप्शन एवं इन्‍वोल्वमेण्ट इन करप्शन के अनुसार दण्‍ड भी तय किया जाना चाहिये और भ्रष्टाचार के दायरे में  सुनवाई न किया जाना, कार्यवाही न करना, कार्यवाही में विलंब, सुनवाई में विलंब, लापरवाही, लेतलाली, टरकाना, टालना, अनसुनापन, बिना सुने कार्यवाही निष्पादन , बिना सुने खारिजी, सिफारिश करना या मानना, किसी भी सरकारी विभाग से ठेके , संविदा, लायसेंस, अनुबंध, नियुक्‍ति आदि में होने वाली धांधलीयों आदि के रोके जाने के भी पुख्ता बंदोबस्त बिल में किये जाना चाहिये ।

क्रमश:        

 

Up coming …. An interview with Narendra Singh Tomar …. Successor of great Pandavas Arjun

Shri Narendra Singh Tomar "Anand" …will be with us, meet with us, know with us, what he think about present scenario of India and what they want in democratic environment socially and Politically

Up coming …. An interview with Narendra Singh Tomar …. Successor of great Pandavas Arjun

Please read here one nice interview with successor of Great Pandavas Arjun & Subhadra (Sister of Bhagwan Shri Krishna) and Last Hindu Dynasty ruled on India and Ruled at Delhi, GWALIOR also. Successor of great Tomar Dynasty also successor of Maharaja Anang Pal Singh Tomar King of Delhi (Mahabharata country) and Aisah … Shri Narendra Singh Tomar "Anand" …will be with us, meet with us, know with us, what he think about present scenario of India and what they want in democratic environment socially and Politically …….  Interview will publish here soon in after Chaitra Navdurga.       

सोमवार, 28 मार्च 2011

नव संवत्‍सर में ग्रह स्‍थतियां एवं संवत्‍सर परिचय- नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनंद’’

विक्रम वर्ष – विक्रम संवत 2068 , शक संवत 1933, यह नवीन वर्ष श्री क्रोधी एवं विश्‍वावसु नामकीय संवत्‍सर की गणना से प्रभावशील है । इस वर्ष के अधिपति सूर्य नारायण हैं तथा उपेश पद प्रभार चंद्र देव को मिला है । वर्ष का प्रधानमंत्री पदभार देवगुरू बृहस्‍पति को मिला है, सस्‍य विभाग शनिदेव पर एवं धान्‍य विभाग दैत्‍य गुरू भृगु -शुक्र देव को मिला है, मेघ पर्जन्‍य नायक पद का का अधिभार चंद्र सुत बुध देव के पास है, रसेश – चंद्र देव, नीरसेश – शनिदेव, फलेश- बुध, धन वित्‍त – शनिदेव, रक्षा –जल थल नभ आणविक शक्‍ति- बुध को मिले हैं ।

नव संवत्‍सर में ग्रह स्‍थतियां एवं संवत्‍सर परिचय

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनंद''

विक्रम वर्ष विक्रम संवत 2068 , शक संवत 1933, यह नवीन वर्ष श्री क्रोधी एवं विश्‍वावसु नामकीय संवत्‍सर की गणना से प्रभावशील है । इस वर्ष के अधिपति सूर्य नारायण हैं तथा उपेश पद प्रभार चंद्र देव को मिला है । वर्ष का प्रधानमंत्री पदभार देवगुरू बृहस्‍पति को मिला है, सस्‍य विभाग शनिदेव पर एवं धान्‍य विभाग दैत्‍य गुरू भृगु -शुक्र देव को मिला है, मेघ पर्जन्‍य नायक पद का का अधिभार चंद्र सुत बुध देव के पास है, रसेश चंद्र देव, नीरसेश शनिदेव, फलेश- बुध, धन वित्‍त शनिदेव, रक्षा जल थल नभ आणविक शक्‍ति-  बुध को मिले हैं ।

ग्रह स्‍थितियां संवत्‍सर प्रारंभ में

4 अप्रेल 2011 चैत्र प्रतिपदा से नव वर्ष नव संवत्‍सर विक्रमाब्‍द 2068 प्रारंभ

सूर्य मीन में 14 अप्रेल तक , 14 अप्रेल के बाद मेष राशि में, मंगल 25 अप्रेल 2011 से मीन में मंगल उदय , बुध 17 अप्रेल 2011 से मीन राशि में बुधोदय, गुरू 24 अप्रेल 2011 से मीन राशि में गुरू उदय, शुक्र वर्तमान में कुंभ राशि में 16 अप्रेल 2011 से मीन राशि में, शनि कन्‍या राशि में वर्तमान वक्र गति शील 13 जून से मार्गी एवं 26 सितम्‍बर को अस्‍त व 30 अक्‍टूबर को उदय तथा 15 नवम्‍बर 2011 को राशि परिवर्तन कर तुला राशि में इसके बाद वर्ष पर्यन्त तुला राशि में गोचर राहू केतु क्रमश: धनु एवं मिथुन राशि में वर्तमान 6 जून 2011 से राहू वृश्‍चिक राशि में एवं केतु वृष राशि में गोचर करेंगें ।    

मंगलवार, 22 मार्च 2011

वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर के निधन पर भिंड में शोक-श्रध्दांजलि आज

वरिष्ठ पत्रकार तोमर के निधन पर भिंड में शोक-श्रध्दांजलि आज

 

फोटो कप्सन 20 बी.एच.डी.1

भिण्ड, ब्यूरो 20 मार्च

दिल्ली में रहकर पत्रकारिता कर रहे भिण्ड में जन्मे वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर का 20 मार्च को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के बत्रा अस्पताल में निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। स्व. तोमर अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और इकलौती पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर भिण्ड के पत्रकारों ने गहन संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा को शान्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व. तोमर का 21 मार्च को सुबह 11 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर 22 मार्च को सुबह 9 बजे बद्रीप्रसाद की बगिया में म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा एक शोकसभा का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी पत्रकार साथियों से समय से उपस्थित होने की अपील की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर का जन्म भिण्ड शहर में 27 दिसम्बर 1960 को गायत्री परिवार से जुड़े सेवा निवृत्त शिक्षक श्री भारत तोमर के घर हुआ था । साप्ताहिक देशराज भिण्ड से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले स्व. तोमर ने दैनिक स्वदेश, जनसत्ता, करंट न्यूज आदि समाचार पत्र पत्रिकाओं में निर्भीक लेखनी से पहचान बनाई। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन भी किया। निर्भीक लेखनी के धनी आलोक तोमर उस समय चर्चा में आए जब 1984 में इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिक्ख दंगों के दौरान मानवीय रिपोर्टिंग को जनसत्ता ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। वर्तमान में आलोक तोमर सी.एन.ई.बी. चैनल से जुड़े थे। उन्होंने कई फिल्मों में पटकथा लेखन एवं टी.व्ही. सीरियलों में संवादों का लेखन किया। जी.टी.व्ही. पर प्रसारित होने वाले (जी मंत्रीजी) सीरियल से उन्हें काफी प्रसिध्दी मिली। वे बेव चैनल डेट लाईन इण्डिया के प्रधान संपादक भी थे। स्व. तोमर पिछले महीनों से फैफड़ों के कैन्सर से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे थे। 20 मार्च को दिल्ली के बत्रा अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही भिण्ड जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर के निधन पर म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 22 मार्च को सुबह 9 बजे बद्रीप्रसाद की बगिया में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी पत्रकार साथियों और गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

 

'' प्रेम के तिलक- स्नेह के चंदन'' के साथ मंत्री ने अनुरक्षण गृह की बालिकाओं ने मनाया भाई दौज का त्याहौर

'' प्रेम के तिलक- स्नेह के चंदन'' के साथ मंत्री ने अनुरक्षण गृह की बालिकाओं ने मनाया भाई दौज का त्याहौर

ग्वालियर 21 मार्च 11/ ''प्रेम का तिलक, स्नेह का चंदन, रक्षा का अभयदान और भाईबहन का मिलन'' यह दृश्य था अनाथ बेसहारा बालिकाओं और महिलाओं के लिये संचालित राजकीय बालिका महिला अनुरक्षण गृह का, जिसमें बिना किसी औपचारिकताओं और आडम्बर के बीच भाईदौज का पावन पर्व सम्पन्न हुआ। भाई दौज के त्यौहार पर आज अनुरक्षण गृह में निवासरत बालिकाओं ने प्रदेश के गृह, परिवहन एवं जेल राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह को रोली से तिलक किया तो भाई ने बहिनों के माथे पर गेंदे की पंखुड़ियों से चंदन का लेप कर अपना स्नेह व्यक्त किया। श्री कुशवाह ने इन बालिकाओं को अपनी धर्मबहन स्वीकार किया है प्रत्येक त्यौहार उन बालिकाओं के बीच मनाकर उनके जीवन की एकांकीपन को भरने का प्रयास करते हैं।

       इस अवसर पर श्री कुशवाह ने कहा कि यूँ तो समाज में अनेक प्रकार के दुखों से पीड़ित व्यक्ति हैं हम सभी की मदद नहीं कर सकते हैं लेकिन अपने जीवन में कुछ क्षण जरूरतमंदों के बीच गुजार सकें तो स्वयं को सुकून प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तो समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्यक्रम, योजनायें, सुविधायें मुहैया कराने का  प्रयास किया जाता है लेकिन सामाजिक समस्याओं का निराकरण समाज की भागीदारी से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन केन्द्र पर निवासरत सभी बालिकाओं की रहन सहन, पढ़ाई लिखाई से लेकर उनके पुनर्वास तक की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। लेकिन समाज के प्रबुध्द वर्ग को भी आगे आना चाहिये।

       भाई दौज के इस मिलन समारोह में अनुरक्षण गृह अंतवासिनी बहनों ने परंपरागत तरीके से आटे का चौक पूर कर पटे पर बिठाकर थाली में रोरी, चावल और दीपक से भाई की आरती उतारी व तिलक लगाया, जिसके बदले में भाई श्री कुशवाह ने बहनों के माथे पर चंदन का लेप कर स्नेह भरी छांव का अहसास दिया, बहनों के पेर छूकर भारतीय परंपरा में बहिनों को सम्मान भी दिया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री सुशील चन्द्र लूणावत के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री सुशील चन्द्र लूणावत के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल 21 मार्च 11/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री विजेश लूणावत के पिता श्री सुशील चन्द्र लूणावत के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।