मंगलवार, 18 सितंबर 2007

ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव का आयोजन

ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव का आयोजन

राज्य शासन द्वारा समिति का गठन

केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदेश सरकार के सहयोग से ग्वालियर में क्षेत्रीय उत्सव (जोनल फेस्टीवल) का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य शासन द्वारा इस आयोजन के लिये केन्द्रीय पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। प्रदेश के पर्यटन सचिव इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष इस समिति के सदस्य बनाये गये हैं। विकास आयुक्त हेण्डलूम्स, अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन के अलावा प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग, आयुक्त हेण्डलूम्स, हस्तशिल्प विकास निगम एवं पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक, संचालक संस्कृति, निदेशक आदिवासी लोक कला अकादमी समिति में सदस्य होंगे। पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक (मुख्यालय) समिति के सदस्य#सचिव होंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: