मंगलवार, 11 दिसंबर 2007

मध्यप्रदेश में ग्यारह दिसम्बर को रेड रिबन एक्सप्रेस का प्रवेश

मध्यप्रदेश में ग्यारह दिसम्बर को रेड रिबन एक्सप्रेस का प्रवेश

एच.आई.वी.-एडस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नई दिल्ली से शुरु हुई रेड रिबन एक्सप्रेस 11 दिसम्बर को मध्यप्रदेश में सबसे पहले गुना में प्रवेश करेगी। रेड रिबन एक्सप्रेस प्रदेश के ग्यारह शहरों के रेल्वे स्टेशन पर रूकेगी। इस विशेष ट्रेन के माध्यम से एडस नियंत्रण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। विगत एक दिसम्बर को विश्व एडस दिवस से प्रारंभ हुई इस विशेष रेल में सात कोच है। पहले तीन कोच में एच.आई.वी.#एडस संबंधी जानकारी देने वाली प्रदर्शनी, चौथे कोच में सभागार, पांचवें कोच में परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं तथा शेष दो कोच में अन्य सुविधाएं रहेगीं।

म.प्र. में रेड रिबन एक्सप्रेस

स्थान

 

दिनांक

 

गुना

 

11 दिसम्बर

 

नागदा

 

12 दिसम्बर

 

रतलाम

 

13 दिसम्बर

 

उज्जैन

 

14 दिसम्बर

 

इन्दौर

 

15 दिसम्बर

 

भोपाल

 

17 दिसम्बर

 

इटारसी

 

19 दिसम्बर

 

न्यू कटनी

 

01 जनवरी

 

जबलपुर

 

04 जनवरी

 

सतना

 

06 जनवरी

 

ग्वालियर

 

16 जनवरी

 

मध्यप्रदेश में रेड रिबन एक्सप्रेस 11 दिसम्बर को गुना, 12 दिसम्बर को नागदा, 13 दिसम्बर को रतलाम, 14 दिसम्बर को उज्जैन, 15 दिसम्बर को इन्दौर, 17 दिसम्बर को भोपाल, 19 दिसम्बर को इटारसी, एक जनवरी को न्यू कटनी, 4 जनवरी को जबलपुर, 6 जनवरी को सतना और 16 जनवरी को ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर आयेगी। भोपाल के हबीबगंज रेल्वे स्टेशन पर 17 दिसम्बर को रेड रिबन एक्सप्रेस का उद्धाटन समारोह होगा। नॉको द्वारा पूरे देश में चलाई जा रही इस विशेष रेल के प्रति लोगों विशेषकर युवाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। शासन स्तर से सभी संबंधित विभागों एवं जिलों को निर्देश जारी किये गये है। इन विभागों में उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवक कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा आदि शामिल है। इसके साथ ही नेहरू युवा केन्द्र, रेल्वे, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, गीत एवं नाटय प्रभाग, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र आदि का भी सहयोग लिया जा रहा है।

रेड रिबन एक्सप्रेस के संचालन एवं समन्वय का कार्य नेहरू युवा केन्द्र करेगा। केन्द्र के छ: ग्रुप होगें, जो सायकिलों के माध्यम से गांवों तक जानकारी पहुँचायेगे। इसके साथ ही बस के माध्यम से भी जिले के गांवों में एच.आई.वी.#एडस से संबंधित जानकारी पहुँचाई जायेगी। केन्द्र की टीमों द्वारा ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि नॉको द्वारा रेड रिबन एक्सप्रेस देश के 180 जिलों में चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एच.आई.वी.-एडस के प्रति जन-जागरूकता लाना है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: