सोमवार, 26 अक्तूबर 2009

विधायकगण की अनुशंसा पर 305 लाख रूपये लागत के 125 निर्माण कार्य स्वीकृत

विधायकगण की अनुशंसा पर 305 लाख रूपये लागत के 125 निर्माण कार्य स्वीकृत

कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

ग्वालियर 24 अक्टूबर 09। विधानसभा क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत विधायकगणों की अनुशंसा पर 305 लाख 19 हजार रूपये की लागत से 125 निर्माण कार्यों की स्वीकृति कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा जारी कर दी गई है। उक्त कार्यों को प्रारंभ करने हेतु 198 लाख 89 हजार रूपये की राशि निर्माण ऐजेन्सियों को उपलब्घ करा दी गई है।

      संयुक्त संचालक संभागीय योजना एवं सांख्यिकी विभाग श्री दोहरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रत्येक विधायक को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास गतिविधियों के संचालन हेतु 77 लाख रूपये तक के निर्माण कार्य एक वित्त वर्ष में स्वीकृत करने का अधिकार है। विधायकगणो की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा स्वीकृति जारी की जाती है।

      उन्होंने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मदन कुशवाह की अनुशंसा पर 57लाख 47 हजार रूपये की लागत से 21 निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी गई है। तथा 31 लाख 49 हजार रूपये की राशि संबंधित निर्माण ऐजेन्सियों को प्रदान की जा चुकी है।

      विधानसभा क्षेत्र 15ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदुम्न सिंह तोमर के प्रस्ताव पर 43 लाख 5 हजार रूपये की लागत के 30 निर्माण कार्य स्वीकृत कर 25 लाख 22 हजार रूपये की राशि निर्माण ऐजेन्सी को प्रदान की जा चुकी है।

      विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक एवं मंत्री श्री अनूप मिश्रा की अनुशंसा पर 71 लाख 77 हजार रूपये की लागत से 34 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इन कार्यों को प्रारंभ करने हेतु संपूर्ण राशि निर्माण ऐजेन्सियों को जारी की जा चुकी है।

      विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण के विधायक एवं राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर 15 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 90 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इसके लिये 9 लाख 60 हजार रूपये की राशि निर्माण ऐजेन्सियों को जारी की जा चुकी है।

      विधानसभा क्षेत्र 18 भितरवार के लिये विधायक श्री लाखन सिंह यादव की अनुशंसा पर 61 लाख 20 हजार रूपये की लागत से 10 निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिये गये हैं जिनमें से 30 लाख 80 हजार रूपये की राशि निर्माण ऐजेन्सी को प्रदान कर दी गई है।

      विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा की विधायक श्रीमती ईमरती देवी की अनुशंसा पर 56 लाख 30 हजार रूपये की लागत के 21 निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी गई है तथा 30 लाख रूपये की राशि निर्माण ऐजेन्सियों को उपलब्ध करा दी गई है।

      कलेक्टर श्री त्रिपाठी द्वारा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश सभी निर्माण ऐजेन्सियों को जारी कर दिये गये हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: