मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

जिले में 2637 विवादित एवं अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण

जिले में 2637 विवादित एवं अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण

ग्वालियर 27दिसम्बर 2010/ जिले में राजस्व प्रकरणों का निराकरण तीव्र गति से किया जा रहा है। राजस्व वर्ष के नवम्बर माह के अंत तक जिले में दो हजार 637 विवादित एवं अविवादित प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इनमें दो हजार 448 अविवादित और 189 विवादित नामान्तरण प्रकरण है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार निराकृत हुये दो हजार 448 अविवाहित नामान्तरण प्रकरणों में ग्वालियर तहसील मे एक हजार 64, डबरा तहसील में 725, भितरवार में 400, और चीनोर तहसील में 259 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। निराकृत हुये 189 विवादित नामान्तरण प्रकरणों में ग्वालियर तहसील में 100 डबरा में 56 भितरवार में 28 और चीनोर में 41 प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: