सोमवार, 27 दिसंबर 2010

कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अंतर्गत कृषक पुरस्कार योजना

कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अंतर्गत कृषक पुरस्कार योजना

ग्वालियर 26 दिसम्बर 10/ कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अन्तर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजनायें संचालित है। इन पुरस्कार योजनाओं के अन्तर्गत जिले को वर्ष 2010-11 हेतु विभिन्न पुरस्कार देने के लक्ष्य जिले को प्राप्त हुये है।

      वर्ष 2009-10 की गाइड लाइन के अनुसार कृषकों द्वारा अपनायी गई उन्नत कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पुरस्कार तय किये गये है। विकास खण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिले के प्रत्येक विकास खण्ड से एक कृषक को दिया जाता है। इस पुरस्कार में दस हजार रूपये की राशि दी जाती है।

      जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिला स्तर पर दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 25 हजार रूपये की राशि दी जाती है। राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के तहत 50 हजार रूपये, सर्वोत्तम आत्मा जिला पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये और जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के तहत 20 हजार रूपये की राशि दी जाती है।

      प्रत्येक पुरस्कार में सर्वोत्तम कृषक चयन के लिये समितियों का गठन किया गया है। विकास खण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार में सर्वोंत्तम कृषक चयन के लिये गठित समिति में जिला कलेक्टर एवं गर्विनिग बोर्ड के अध्यक्ष समिति में अध्यक्ष रहेंगे।   परियोजना संचालक (आत्मा) समिति में सदस्य सचिव, उधानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं रेशम पालन विभागों के जिला प्रमुख सदस्य रहेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के इन्चार्ज सदस्य रहेंगे।

      जिला / स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार उन सर्वोत्तम कृषकों को दिया जायेगा। जिनका चयन विकास खण्ड स्तर पर किया गया है। राज्य स्तर पर इसके लिये समिति का गठन किया गया है। समिति में किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप सचिव, अधिकारी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्यपालन, रेशम पालन, कृषि विश्वविद्यालय के नामांकित प्रतिनिधि, संचालक राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान सदस्य रहेंगे। संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास की राज्य स्तरीय आत्मा सेल के संयुक्त संचालक अथवा उप संचालक सदस्य सचिव रहेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: