मंगलवार, 11 अक्तूबर 2011

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चिट्ठी आंदोलन का आव्हान (बेटी बचाओ जनजागृति यात्रा)

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चिट्ठी आंदोलन का आव्हान (बेटी बचाओ जनजागृति यात्रा)
 
ग्वालियर 11 अक्टूबर 2011/ बेटी बचाओ अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल दतिया से सेवढ़ा तक जन जागृति यात्रा के दौरान लोगों से चिट्ठी आंदोलन चलाने का आव्हान किया। अपनी यात्रा के दौरान अपार जन समूह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि हर परिवार अपने किसी रिश्तेदार को कम से कम एक चिट्ठी जरूर लिखें जिसमें बेटी बचाने, उसके समुचित पालन-पोषण और देखभाल के लिये आग्रह किया जाये।
       जनजागृति यात्रा में दतिया से इंदरगढ़ पहुंचने तक उनका इतनी जगह रोककर लोगों ने उत्साहपूर्ण स्वागत किया कि उन्हें सेवढ़ा के अंतिम पड़ाव पहुंचने में तीन घंटे की देर हो गई। उनके रथ को जगह-जगह रोका गया और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत सत्कार किया। जनसमूह में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बेटियों की थी।
महिलाओं के प्रति अपराध राष्ट्रीय मुद्दा हो
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि देश में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों के खिलाफ और कड़े कानून बनाये जाने चाहिए और वर्तमान कानूनों को पूरी कड़ाई के साथ लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चियों से बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड देने पर राष्ट्र्रीय स्तर पर बहस की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: