बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

खरीफ फसल के दौरान संभाग में एक लाख 74 हजार 912 किसानों का 4 लाख 38 हजार 746.66 हेक्टेयर भूमि का हुआ फसल बीमा

खरीफ फसल के दौरान संभाग में एक लाख 74 हजार 912 किसानों का 4 लाख 38 हजार 746.66 हेक्टेयर भूमि का हुआ फसल बीमा


-
ग्वालियर | 15-फरवरी-2017
 
   खरीफ फसल के दौरान ग्वालियर संभाग में लगभग एक लाख 74 हजार 912 किसानों का 4 लाख 38 हजार 746.66 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया गया है। इसकी बीमा राशि 13 अरब 56 लाख 78 हजार रूपए है। लगभग 20 करोड़ 35 लाख रूपए किसानों की प्रीमियम राशि है।
   यह जानकारी बुधवार को मानसभागार में आयोजित संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री बी एस जाटव, उपायुक्त श्री विनोद भार्गव सहित सभी संभागीय अधिकारी मौजूद थे।
   बैठक में समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने बताया कि संभाग के एक लाख 74 हजार 912 किसानों के हुए फसल बीमा में एक लाख 66 हजार 60 किसान ऋणी और 8 हजार 852 किसान अऋणी हैं। एक लाख 66 हजार 60 ऋणी किसानों की 4 लाख 31 हजार 628.09 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया है। इसमें 13 अरब 35 करोड़ 20 लाख रूपए का बीमा और 20 करोड़ 3 लाख रूपये की किसानों की प्रीमियम राशि है। इसी तरह 8 हजार 852 अऋणी किसानों की 7 हजार 118.57 हेक्टेयर फसल का बीमा किया गया है। इसमें 21 करोड़ 58 लाख रूपए की बीमा राशि और 3 लाख 24 हजार रूपए की प्रीमियम राशि है।
   सर्वाधिक 34 हजार 234 अशोकनगर के ऋणी किसान हैं, जिनकी 89 हजार 553 हेक्टेयर भूमि का बीमा किया गया है। इसमें 306 करोड़ रूपए से अधिक का बीमा और 4 करोड़ 59 लाख रूपए की प्रीमियम राशि है। इसी जिले में 574 अऋणी किसानों की 595.58 हेक्टेयर कृषि भूमि का फसल बीमा किया गया है। इसमें एक करोड़ 88 लाख रूपए का बीमा और 28 लाख रूपए की प्रीमियम राशि है।
   दतिया जिले में 26 हजार 182 ऋणी 247 अऋणी किसानों की 62 हजार 965.70 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया है। इसमें 165 करोड़ 63 लाख रूपए की बीमा राशि और 2 करोड़ 48 लाख रूपए की प्रीमियम राशि है।
   गुना जिले में 46 हजार 250 ऋणी और 3 हजार 947 अऋणी किसानों की एक लाख 25 हजार 894.53 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा किया गया है, इसमें 434 करोड़ 32 लाख रूपए का बीमा और साढ़े 6 करोड़ रूपए की प्रीमियम राशि है।
   ग्वालियर जिले में 28 हजार 303 ऋणी, 742 अऋणी किसानों की 70 हजार 614.30 हेक्टेयर फसल भूमि का बीमा किया गया है, इसमें 173 करोड़ 40 लाख रूपए की बीमा राशि और 2 करोड़ 60 लाख रूपए की प्रीमियम राशि है। शिवपुरी जिले में 31 हजार 91 ऋणी और 3 हजार 342 अऋणी किसानों की 89 हजार 121.56 हेक्टेयर कृषि फसल भूमि का बीमा किया गया है। इसमें 275 करोड़ 54 लाख रूपए की बीमा राशि और 4 करोड़ 13 लाख रूपए की किसानों की प्रीमियम राशि है।

कोई टिप्पणी नहीं: