शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

-
ग्वालियर | 17-फरवरी-2017
 
   
   प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 18 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
   नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 18 फरवरी को सुबह 9.30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई माध्यमिक विद्यालय मुरार में “मिल बाचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में भाग लेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह इस कार्यक्रम के तहत प्रात: 10 बजे कक्षा-6 प्रारंभ द्वितीय कालखण्ड, 10.45 बजे कक्षा-6 का कालखण्ड समापन करेंगी। श्रीमती माया सिंह अपरान्ह 3.30 बजे दिव्यांग पुष्पा माहौर को अशोक कॉलोनी पार्क में ट्राइस्किल का वितरण करेंगी। सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-19 में भगत सिंह नगर में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमि पूजन करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: