शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

चार हजार से अधिक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी आज बच्चों को पढ़ायेंगे पाठ “मिल बाचें मध्यप्रदेश”

चार हजार से अधिक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी आज बच्चों को पढ़ायेंगे पाठ “मिल बाचें मध्यप्रदेश”

-
ग्वालियर | 17-फरवरी-2017
 
   
   शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 18 फरवरी को आयोजित किए जा रहे “मिल बाचें मध्यप्रदेश” अभियान के तहत जिले के 1871 स्कूलों में 4 हजार से अधिक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ायेंगे। यह क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।
   इस अभियान के तहत प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह प्रात: 10 बजे शासकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय एमएलबी, उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया शासकीय माध्यमिक विद्यालय चीनौर में प्रात: 11 बजे, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर शासकीय कन्या विद्यालय गजराराजा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल यादव शासकीय माध्यमिक विद्यालय उटीला, विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह शासकीय माध्यमिक विद्यालय काला सैय्यद, विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरवाय का पुरा में बच्चों को पाठ पढ़ायेंगे।
   इसी प्रकार संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला शासकीय प्राथमिक विद्यालय एमएलबी में प्रात: 11.30 बजे, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल शासकीय माध्यमिक विद्यालय सराफा बाजार में प्रात: 11 बजे, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम डोंगरपुर में दोपहर 12 बजे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहना पहुँचकर बच्चों को उनकी पाठ्यपुस्तक का कम से कम एक पाठ पढ़ायेंगे।
   यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित किया जा रहा है। इसीलिये अभियान के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बच्चों के नाम संदेश का वाचन भी किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: