गुरुवार, 19 मार्च 2009

कचरे का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया : 15 में से 13 स्थानों पर साफ-सफाई मिली

कचरे का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया : 15 में से 13 स्थानों पर साफ-सफाई मिली

ग्वालियर दिनांक 18.03.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज नगर में कचरा प्रबंधन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त सिटीसेन्टर, राजपायगा रोड, के.आर.जी. लक्कडखाना, भारत टॉकीज, शिन्दे की छावनी, गेड़े वाली सड़क इत्यादि क्षेत्रों में सायंकाल 5.00 बजे के बाद निरीक्षण करने पहुंचे। निगमायुक्त द्वारा देर शाम निरीक्षण करने के पीछे मंशा यह थी कि प्रात: अथवा दोपहर में निरीक्षण करने पर संबंधित कर्मचारियों अथवा सीडीसी स्टाफ द्वारा शीघ्र ही कार्य कर दिये जाने का आश्वासन दिया जाता है।

       आज के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा 15 कचरे के डिब्बे चैक किये जिनमें 13 स्थान पर कचरे के डिब्बे से कचरा उठा हुआ पायेगा। दो स्थान सिटीसेन्टर पर तथा गेड़े वाली सड़क पर निरीक्षण तक कचरा उठना नहीं पाया गया। इस पर निगमायुक्त कचरा प्रबंधन के मैनेजर कै0 नशीब सिंह को कचरे के कन्टेनर खाली न होने पर डाट पिलाई। परिणामस्वरूप तत्काल ही सीडीसी कर्मचारियों द्वारा दोनों स्थानों से कचरा हटाया गया। निगमायुक्त द्वारा सीडीसी कम्पनी के मैनेजर को हिदायत दी कि वे 24 घण्टे में कभी भी निरीक्षण कर सकते हैं यदि डिब्बे भरे हुये पाये गये तो उनकी कम्पनी के विरूद्व कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। शिन्दे की छावनी में गेड़े वाली सड़क पर मूत्रालयों के सामने निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त को डिब्बे के स्थान पर जमीन पर कचरा डला हुआ मिला, इस पर निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिंसी नाला पर एक डिब्बे का कचरा जमीन पर प्राप्त हुआ।

निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा निरीक्षण के दौरान राममंदिर चौराहे पर बनाये जा रहे पेशाब घर का निरीक्षण करने पहुंचे तथा चौराहे पर टाईल्स लगाये जाने वाले कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजपायगा रोड पर गतिशील डम्बरीकरण कार्य बंद पाये जाने पर निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिये कि डम्बरीकरण में बाधक मंदिर के स्थान को छोड़कर शेष स्थानों पर 30 मार्च तक डाम्बरीकरण कार्य पूर्ण कराया जाये। उटारखाना नाला निर्माण का गतिशील कार्य भी बंद पाये जाने पर निगमायुक्त द्वारा अधीक्षणयंत्री चतुर सिंह यादव को उक्त कार्य तेज गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सहायक कचरा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान निगमायुक्त के साथ थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: