शनिवार, 28 मार्च 2009

महिलाओं पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत कार्यशाला

महिलाओं पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत कार्यशाला

ग्वालियर 26 मार्च 09। ग्राम पंचायत मोहना मे कल ऊषा किरण योजनान्तर्गत महिलाओं पर घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों की 102 महिलाओ व किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री मनोज खरे द्वारा किया गया।

       कार्यशाला में डिग्री कालेज मोहना की प्रोफेसर श्रीमती राहिल एवं श्रीमती शैल श्रीवास्वत द्वारा महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया। चिकित्सक श्री ओ पी. शिवहरे द्वारा चिकित्सा सुविधा के बारे मे बताया गया। परियोजना अधिकारी बरई द्वारा पीडित महिला को महिला शेल्टर होम्स, आश्रय, आर्थिक सहायता व विपणन व्यवस्था, पुरर्वास के बारे में जानकारी दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: