शुक्रवार, 26 जून 2009

वार्ड क्र. 46 में 15 लाख के डाम्बरीकरण का कार्य शुभारम्भ

वार्ड क्र. 46 में 15 लाख के डाम्बरीकरण का कार्य शुभारम्भ

ग्वालियर दिनांक 25.06.2009- नगर निगम द्वारा शहर के प्रवेश मार्गों की सड़कों 18 मीटर चौड़ाई करने का कार्य हुडको योजनांतर्गत गतिशील है। उसी क्रम में अब शहर के आंतरिक सड़क संरचना के विकास का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्र. 46 में 15 लाख रू. की लागत में समस्त सड़कों का डाम्बरीकरण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त उदगार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने उक्त डाम्बरीकरण के उद्धाटन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के पार्षद तथा जनकार्य प्रभारी रविन्द्र सिंह राजपूत की मौलिक निधि से कराया जा रहा है। इस डाम्बरीकरण के अंतर्गत वार्ड क्र. 46 के कमानीपुल से लक्ष्मीगंज, जटारगली, ढोली बुआ का पुल, रामद्वारा मार्ग, बाई साहब की परेड क्षेत्रों में शतप्रतिशत डाम्बरीकण किया जायेगा। श्    

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये रविन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के नेतृत्व में शहर की सभी अंदरूनी सड़कों पर तेजी से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्र0. 46 में सड़क निर्माण कराया जा रहा है इस निर्माण के हो जाने के बाद सम्पूर्ण वार्ड समस्याविहीन वार्ड के रूप में विकसित होगा। यहां पर शतप्रतिशत विद्युतीकरण, डाम्बरीकरण तथा नवीन पाईप लाईन बिछाकर पेयजल की व्यवस्था का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

       इस अवसर पर नगर निगम कार्यपालनंयत्री दिनेश अग्रवाल, उपयंत्री राजेन्द्र सिंह परमार, सहायकयंत्री महेश भार्गव के साथ मुरारीलाल मित्तल, ओमप्रकाश गुप्ता, सुमनलता गुप्ता, गीता कुशवाह, विनोद, शिवकुमार शर्मा, विनय, कौशल वाजपेयी, नन्हे सिंह कुशवाह, मोहन राजपूत, लक्ष्मण सिंह, कार्यक्रम का संचालन मुरारीलाल मित्तल एवं आभार प्रदर्शन ठेकेदार किशन मुदगल द्वारा किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: