सोमवार, 29 जून 2009

डी.एफ.आई.डी. में एकाउण्टेंट की नियुक्ति शीघ्र

डी.एफ.आई.डी. में एकाउण्टेंट की नियुक्ति शीघ्र

ग्वालियर दिनांक 29.06.2009-  0प्र0 गरीबोन्मुखी परियोजना के तहत डी.एफ.आई.डी. विभागांतर्गत लेखापाल पद की भर्ती हेतु 11.09.2008 को विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति के विरूद्व 40 आवेदनपत्र प्राप्त हुये। 40 आवेदनपत्रों में 14 अभ्यार्थियों को साक्षात्कार करने हेतु पात्र पाया गया। विगत दिनों नगर निगम में आयोजित साक्षात्कार में 12 अभ्यार्थी उपस्थित हुये जिसमें से प्रतीक्षा सूची सहित 3 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित किये गये अभ्यार्थियों में प्रथम वरियता प्राप्त सचिन अग्रवाल पुत्र गोविन्द अग्रवाल, दौलतगंज जैन बाड़ा एवं प्रतीक्षा सूची में द्वितीय विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मणदास गर्ग, निवासी- दानाओली तथा तृतीय स्थान पर अभिषेक जैन पुत्र विनय जैन, लाल खां का बाड़ा, फालका बाजार, लश्कर का चयन हुआ है।

       चयनित लेखापाल की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव एम.आई.सी. की ओर भेजा जा रहा है। एम.आई.सी. से स्वीकृति होते ही डी.एफ.आई.डी. में एक लेखापाल की नियुक्ति कर दी जावेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: