शनिवार, 2 जुलाई 2011

कांग्रेस नेता अशोक सिंह एवं उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

कांग्रेस नेता अशोक सिंह एवं उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
ग्वालियर 1 जुलाई 11, यहॉं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक सिंह एवं उनकी पत्नी राजेश रानी सिंह के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है
अशोक सिंह की आधुनिक हाउसिंग डवलपमेंट कंपनी है वे उसके संचालक हैं , उनके खिलाफ राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम 1987 की धारा 29 ए के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, ज्ञातव्य है कि अशोक सिंह दो बार ग्वालियर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्‍याशी रहे हैं ।  

कोई टिप्पणी नहीं: