गुरुवार, 9 अप्रैल 2009

ओपनिंग बैलेंससीट पर कार्यशाला सम्पन्न

ओपनिंग बैलेंससीट पर कार्यशाला सम्पन्न

ग्वालियर दिनांक 09.04.2009- नगर निगम में चल रहे द्वि-प्रविष्टि लेखा प्रणाली के अंतर्गत ओपनिंग बैलेंससीट बनाने वाली संस्था जे.पी.एस. एसोसियेट द्वारा डी.एफ.आई.डी. प्रोजेक्ट के तहत किये गये अपने कार्य की प्रगति से आज होटल लेण्डमार्क में कार्यशाला आयोजित कर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में निगम की नई सम्पत्तियों की जानकारी तथा भविष्य के फोरमेट में निगम की सम्पत्तियां किस प्रकार दर्ज की जानी है, के विषय में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

       कार्यशाला में जे.पी.एस. एसोसियेट के टीम लीडर जे.पी. शिवड़े द्वारा सम्बोधित करते हुये बताया कि कम्पनी द्वारा कराये गये सर्वे में निगम की सम्पत्तियां सड़क, विद्युत, झील, तालाब, स्ट्रीट लाईट, पार्क, शमशान इत्यादि की जानकारी एकत्रित कर ली गई है। इस लेखा प्रणाली के विकसित हो जाने से नगर निगम को अनेक सम्पत्तियों की जानकारी मिलेगी। इस ओपनिंग बैलेंससीट के तैयार हो जाने से अब निगम की लेनदारियों/देनदारियाें की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

आज की कार्यशाला में उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, अभय राजनगांवकर, नोडल ऑफीसर एम.पी.यू.एस.पी. देवेन्द्र सिंह चौहान, लेखाधिकारी दिनेश बाथम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लेखापाल उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: