रविवार, 31 जनवरी 2010

पार्षदों को दी गई विभिन्न विभागों की जानकारी

पार्षदों को दी गई विभिन्न विभागों की जानकारी

ग्वालियर दिनांक-28.01.2010- नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निगम के नियमों, योजनाआें एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के उद्देश्य से नगर निगम परिषद में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय अनौपचारिक सम्मेलन के दूसरे दिन आज निगम के सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को निगम के विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली एवं विभागों की संरचना के बारे में जानकारी दी गई ।

नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन के दूसरे आज नगर निगम के सम्पत्तिकर की जानकारी दी गई जिसमें उपायुक्त सम्पत्तिकर अभय राजनगांवकर ने सभी जनप्रतिनिधियों को नगर पालिका निगम द्वारा लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सम्पत्तिकरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के अन्य बडे शहरों की तुलना में ग्वालियर में सम्पत्तिकर बहुत कम वसूला जा रहा है। इसके साथ ही शहर की कुल सम्पत्तियों में से लगभग 50 फीसदी सम्पत्तियों पर तो केवल एक समेकित कर जो कि 180 रपए है वसूला जा रहा है। इसके साथ ही श्री राजनगांवकर द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि निगम द्वारा कुछ समय पूर्व से ऑन लाइन प्रोपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा भी शहरवासियों को दी है जिसके तहत अब हर आमजन अपने घर बैठकर ही सम्पत्तिकर जमा कर सकता है। इसके लिए श्री राजनगांवकर द्वारा सम्पत्तिकर जमा करने के लिए लाइव डेमो भी दिया गया। इसके साथ ही श्री राजनगांवकर ने बताया कि जब सम्पत्तिकर ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रारंभ की गई है तभी से अभी तक ऑन लाइन 2 लाख रूपए सम्पत्तिकर जमा किया गया है। इसके बाद नगर निगम के राजस्व विभाग के उपायुक्त एस.एस. भदौरिया ने निगम को होने वाली आय के विभिन्न मदों की जानकारी दी।

श्री भदौरिया ने बताया कि निगम में आय के राजस्व प्राप्ति के लगभग 30 मद हैं जिसमें से प्रदर्शन कर, निर्माण कर, विज्ञापन शुल्क, चुंगी नाका शुल्क, रजिस्ट्री, यात्रीकर, नजूल से होने वाली आय, निगम के शापिंग काम्पलेक्स, कम्यूनिटी हॉल, दुकानों के नामांतरण, भूखण्ड लीज, खुली भूमि से आय, दुकान संस्थान पंजीयन, खिड़क में बंद होने वाले जानवरों से आय, बाजार वसूली, बस पार्किंग, दो पहिया वाहन पार्किंग आदि से होने वाली आय शामिल है। इसके बाद नगर निगम के खेल अधिकारी सत्यपाल ंसिह चौहान ने निगम द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी। जिसमें श्री चौहान ने बताया कि निगम द्वारा छह अखिल भारतीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जातीं है जिसमें सिंधिया हॉकी गोल्ड कप, अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मेयर कप, जूनियर अंर्तविभागीय प्रतियोगिता, शूटिंग बॉल प्रतियोगता, कबडडृी प्रतियोगिता, महापौर केसरी, खो-खो प्रतियोगिता, वार्ड स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता, तैराकी प्रतियोगिता सहित अन्य कई खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके साथ ही निगम द्वारा महापौर खेल रत्न अवार्ड प्रारंभ किया गया है जिसमें सीनियर स्तर पर 21 हजार रूपए कैप्टन रूप ंसिह के नाम से तथा जूनियर स्तर पर 11 हजार रूपए का पुरस्कार खिलाडी शिवाजी पवार के नाम पर प्रारंभ किया गया है। इसके बाद निगम के विद्युत विभाग के अधिकारी अतिबल ंसिह यादव ने विद्युत विभाग के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही चिडियाघर अधिकारी डॉ ए.के. मिठास ने चिड़ियाघर की प्रगति बारे में जानकारी दी तथा जानवरों के रख-रखाव एवं उनके आवास आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्री मिठास ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में चिडियाघर के प्रति लोगों की बढती रचि के कारण चिडियाघर की आय में लगातार वृध्दि हुई है। इसके साथ ही पार्क अधिकारी के.के. जैन ने शहर के विभिन्न पार्कों के बारे में तथा शहर में लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं निगम के फायर बिग्रेड अधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने निगम द्वारा संचालित फायर बिग्रेड विभाग के बारे में जानकारी दी तथा यह भी बताया कि शहर को एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की महती आवश्यकता है। इसके बाद स्थापना शाखा की जानकारी देवेन्द्र ंसिह चौहान ने देते हुए निगम प्रबंधन द्वारा की गई नियुक्तियों एवं पदोनत्तियों की जानकारी दी गई। वहीं निगम द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की जानकारी डॉ. सुभाष गुप्ता ने निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली जनसुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही भवन निर्माण षाखा की जानकारी महेन्द्र अग्रवाल ने देते हुए निगम की भवन निर्माण शाखा के कार्यो के बारे में एवं वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी दी। इसके साथ ही निगम के जनकार्य विभाग के जानकारी अपर आयुक्त सुरेष षर्मा ने जनकार्य विभाग के अंर्तगत किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, एम.आई.सी. सदस्य सतीश बोहरे, जगत सिंह कौरव, महेश गुप्ता, डॉ. अंजली रायजादा, श्रीमती खूशबू गुप्ता, श्रीमती आशा संतोष राठौर, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती नीतू गुप्ता, राजेश मौर्य, गिर्राज सिंह कंसाना एवं सभी पार्षदगण, निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं निगम के समस्त विभागों के विभागाधिकारी आदि उपस्थित थे।   

 

कोई टिप्पणी नहीं: