रविवार, 31 जनवरी 2010

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को मिले प्रशस्ति पत्र

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को मिले प्रशस्ति पत्र

ग्वालियर 28 जनवरी 10। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मत्री श्री अनूप मिश्रा ने मुख्य समारोह में इन अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

      मुख्य अतिथि द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री शरद श्रोत्रिय, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री ओ पी. भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी श्री आर के. उपाध्याय व उपयंत्री श्री आर वी. पटेरिया, उप वनक्षेत्रपाल श्री आर के एस. चौहान, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्री डी पी.सेन, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री अरविन्द बोरकर, सहायक शिक्षक श्री विनोद मिश्रा, अनुरेखक श्री मनोज कुमार दुबे, आर ए ई ओ. श्री उमेश कुमार त्रिपाठी व श्री दिनेश सिंह भदौरिया, सहायक वर्ग-2 श्रीमती शशि अग्रवाल, प्रधानाध्यापक श्री डी सी. जैन मासूम, ए टी ओ. श्री महेन्द्र राय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एम पी एस. बुंदेला, खाद्य निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सोनी व लेखापाल श्री आर के. गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इनके अलावा कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश कुमार बिसौरिया,  लेखापाल श्री आर के. गुप्ता, कलेक्टर के रीडर श्री बी के. गुप्ता, सहायक वर्ग-3 श्री जानकी प्रसाद माहौर, सहायक वर्ग-3 श्री अशोक कुंमार शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री के पी एस. भदौरिया, सहायक शिक्षक श्री मुकेश वर्मा व श्री राजेश त्रिपाठी, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री तारा सिह कुशवाह, प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मीकांत राठौर, ग्राम पंचायत सचिव श्री संजीव वशिष्ठ, श्री अनिल भदौरिया, श्री फूलसिंह, श्री विनीत शर्मा, श्री ओम प्रकाश गौड़ व श्री काशीप्रसाद, पी ओ. जिला पंचायत श्री अनुपम शर्मा, लेखापाल श्री राजीव श्रीवास्तव, संविदा शिक्षक श्री भवानी कौशिक, वाहन चालक श्री धनेन्द्र पाराशर, एन आई सी. की अधिकारी श्रीमती तृप्ती निगम व श्रीमती अर्पिता अग्रवाल, सहायक प्रोग्रामर डाइट श्री सलभ जैन, कोश एवं लेखा लिपिक श्री एस एस. शर्मा, लेखा सहायक श्रीमती शैलिना टोप्पो, नगर निगम के पी आर ओ. डॉ.प्रदीप श्रीवास्तव, ए डी ओ. श्री हेमन्त पाल, सहायक शिक्षक श्री धर्मेन्द्र तोमर, व्याख्याता श्री अनिल कुमार दुबे, भृत्य श्री रामस्वरूप, श्री मुन्नालाल बाथम व श्री धर्मेन्द्र सेन, डाक रनर श्री जानकीप्रसाद व श्री किशनलाल, ग्रंथपाल श्री विवेक कुमार सोनी, चेनमेन श्री शरद वर्मन, सहायक कचरा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह चौहान व श्री बृजेश सिंह, फायर ऑफिसर श्री देवेन्द्र प्रसाद शर्मा, सहायक दरोगा श्री सरनाम, सफाई संरक्षक श्री संजय कुमार चौहान एवं कम्प्यूटर कार्य के लिये श्री रविन्द्र सिंह नरवरिया को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: