शनिवार, 25 अक्तूबर 2008

विधानसभा निर्वाचन : कलेक्‍टर और प्रशासनिक अधिकारी हटाये, मुरैना कलेक्‍टर गुप्‍ता भी चम्‍बल से रूखसत

विधानसभा निर्वाचन : कलेक्‍टर और प्रशासनिक अधिकारी हटाये, मुरैना कलेक्‍टर गुप्‍ता भी चम्‍बल से रूखसत  

भोपाल :  24 अक्टूबर, 2008

राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री एम.के. अग्रवाल कम्पनी सेक्रेटरी-सह-वित्तीय नियंत्रक-सह-प्रशासकीय अधिकारी, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कम्पनी, जबलपुर की सेवाएं ऊर्जा विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अब कलेक्टर मुरैना पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर
श्री सुखवीर सिंह की सेवाएं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से वापस लेते हुए उनकी पदस्थापना कलेक्टर सतना के पद पर की गई है। श्री अमित राठौर उप सचिव, वित्त विभाग तथा पदेन संचालक, बजट को कलेक्टर खरगौन पदस्थ किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन : पुलिस अधिकारी हटाये

भोपाल :  24 अक्टूबर, 2008

राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण कर उनकी नई पदस्थापना की है। गृह विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री पवन जैन प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस गृह निर्माण निगम भोपाल, को पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार श्री संजीव शमी सेनानी, 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल को स्थानांतरित करते हुए उनकी नई पदस्थापना अब पुलिस अधीक्षक, इंदौर के पद पर की गई है।
श्री योगेश चौधरी, सेनानी, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अब पुलिस अधीक्षक सागर पदस्थ किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: