बुधवार, 28 जनवरी 2009

गांधी जी को महात्मा का नाम सुभाषचन्द्र बोस ने दिया : नरेन्द्र सिंह तोमर

गांधी जी को महात्मा का नाम सुभाषचन्द्र बोस ने दिया : नरेन्द्र सिंह तोमर

ग्वालियर दिनांक 27.01.2009- समाज में शिक्षा और जागरूकता का जीवन में अत्यंत महत्व है, शिक्षा के क्षेत्र में और सेवा के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने वाले समाजसेवियों का अभिनंदन किया जाना चाहिय, उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा आज उपनगर ग्वालियर में सुभाषनगर में सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचन्द्र भोष की प्रतिमा का अनावरण करते हुये व्यक्त किये।

       उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आजादी के लड़ने वाले बड़े यौध्दा थे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देने वाले सुभाषचन्द्र बोस उन बिरले लोगों में थे जिनमें खून मांगने का हौंसला था और नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की वजह से ही मोहनचन्द्र करमचन्द्र गांधी को महात्मा का नाम मिला और महात्मागांधी की वजह से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को विश्व में नेताजी के नाम से जाना गया। ऐसे महान नेताओं की प्रतिमायें स्थापित कर नगर निगम अनुकरणीय कार्य कर रहा है इसके लिये नगर निगम ग्वालियर के महापौर विवेक नारायण शेजवलकर प्रशंसा के पात्र हैं।

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये निगम के महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष होते हुये छोटे-छोटे मौहल्लों के कार्यक्रमों में समय देकर नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा ग्वालियर के प्रति अपना स्नेह परिलक्षित किया जा रहा है। पिछले 4 वर्षों में नगर निगम ग्वालियर द्वारा जो विकास किये गये उसके लिये म0प्र0 शासन की भाजपा सरकार तथा संगठन के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुभाषनगर क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की आद्यमकट प्रतिमा नगर निगम द्वारा स्थापित की गई है यह प्रतिमा नागरिकों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगी।

प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्ष भाजपा के साथ सभापति बिजेन्द्र सिंह जादौन, बीज निगम के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, निगम पार्षद महेश गौतम, शिवदयाल छैइया, जी.डी.ए. के संचालक आर.के. गुप्ता, पूर्व पार्षद कल्लू दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष मायाराम सिंह तोमर, नरेश पाराशर, विजय सिंह गौर, ब्रहमदत्त, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश शेखावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहर सिंह वैश ने किया, मुख्य अतिथियों का स्वागत भाषण वरिष्ठ पार्षद किशन सिंह राठौर द्वारा किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: