गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010

निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी गणवेश में पाये गये

निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी गणवेश में पाये गये

ग्वालियर दिनांक-23.02.2010-    विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सदस्य जगत सिंह कौरव द्वारा आज क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 7 भैस मण्डी व क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 16 जीवाजीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 7 पर 9 कर्मचारी व क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 16 पर 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सामान्य प्रशासन प्रभारी द्वारा कर्मचारियों की गणवेश का भी निरीक्षण किया गया। उपलब्ध सभी कर्मचारी गणवेश में पाये गये।

       प्रभारी सदस्य जगत सिंह कौरव द्वारा क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त कर्मचारी समय पर कार्य पर उपस्थित हों इसकी पाबंदी रखे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: