शनिवार, 30 मई 2009

महापौर द्वारा स्वतंत्र वीर सावरकर की जंयती पर श्रध्दा सुमन अर्पित किये

महापौर द्वारा स्वतंत्र वीर सावरकर की जंयती पर श्रध्दा सुमन अर्पित किये

हमें खेद है मुरैना में चल रही अघोषित व अनियमित भारी बिजली कटौती के कारण यह समाचार समय पर पगकाशित नहीं किया जा सका

ग्वालियर दिनांक 28.05.2009& महापौर विवेक नारायण शेजवलकर आज प्रात: स्वतंत्र वीर सावरकर     की जयंती पर सावरकर सरोवर पहुंचे तथा उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को श्रध्दासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा कहा गया कि हमें महानायकों के बलिदान को भुलाना नहीं चाहिये तथा शहरों में शहीदों के स्मारक इसी उद्देश्य से बनाये जाते हैं कि हम महानायिकों के बलिदान की जानकारी हमारी आने वाली पीढ़ी को होती रहे। हमारी आजादी में वीर सावरकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होेंने वीर सावरकर की जयंती पर श्रध्दासुमन अर्पित करने आये स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्बोधित किया तथा महापुरूषों की बलिदान की जानकारियां दी।  

 

विभिन्न क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

विभिन्न क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

हमें खेद है मुरैना में चल रही अघोषित व अनियमित भारी बिजली कटौती के कारण यह समाचार समय पर पगकाशित नहीं किया जा सका

ग्वालियर दिनांक 28.05.2009& नगर निगम के मदाखलत दस्ते ने फूलबाग, पड़ाव, स्टेशन बजरिया, मेला रेसकोर्स रोड, गोले का मंदिर, गांधी रोड, यूनिवर्सिटी रोड आदि क्षेत्रों से गोलम्बरों से कपड़े के बैनर निकलवाये गये एवं विद्युत पोलों से क्यिोक्स निकलवाये गये।

       हजीरा चौराहा, ठेले वालों को हटवाया गया। किला रोड पर खड़े ठेले वालों को हटवाया गया एवं हॉकर्स जोन में भिजवाया गया। प्रेम नगर, सांई बाबा मंदिर रोड, विकास प्राधिकरण रोड, फूलबाग चौराहा आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।

       मदाखलत दल की आगामी कार्यवाही में आमखो, कम्पू, लक्कड़खाना, माधौगंज, बाड़ा, नई सड़क, छत्री मण्डी, राममंदिर, इन्दरगंज, फूलबाग आदि क्षेत्रों से 20 आवारा मवेशी पकड़कर झांसी रोड खिड़क में बंद कराई गई। 

       आज की कार्यवाही में मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह, अजय सक्सैना, श्याम शर्मा एवं विजय माहौर समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

 

विभिन्न क्षेत्रों के रेस्टोरेंटों से खाद्य पदार्थों के नमून लिये गये

विभिन्न क्षेत्रों के रेस्टोरेंटों से खाद्य पदार्थों के नमून लिये गये

हमें खेद है मुरैना में चल रही अघोषित व अनियमित भारी बिजली कटौती के कारण यह समाचार समय पर पगकाशित नहीं किया जा सका

ग्वालियर दिनांक 28.05.2009& माननीय विशेष न्यायिक मजिस्टे्रट, नगर निगम ग्वालियर आलोक मिश्रा के निर्देशन में नगर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य वस्तुओं के नमूने लिये गये ।

       नगर निगम ग्वालियर व जिला प्रशासन के खाद्य निरीक्षकों के साथ इण्डियन कॉफी हाऊस स्टेशन रोड एवं पुराने हाईकोर्ट रोड न्यायालय भवन के सामने (ग्लोरी) महालक्ष्मी फूड प्रोडक्ट्स के प्रतिष्ठान से मिल्क केक व इंडियन कॉफी हाऊस स्टेशन रोड की किचिन में उपयोग में लाये जा रहे पनीर का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। दोनों प्रतिष्ठान बिना लायसेंस संचालित पाये गये जिनके विरूध्द न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।

       फूलबाग चौराहा के पास खाना-खजाना मांसाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया गया। रेस्टारेंट की किचिन में गंदगी पाई गई, रसोईघर में दूषित खाद्य वस्तुओं का उपयोग किया जाता पाया गया, प्रतिष्ठान के संचालक द्वारा लायसेंस उपलब्ध नहीं कराया, संचालक के विरूध्द न्यायालय में कार्यवाही की जा रही है।

       आज की कार्यवाही में डॉ. सुभाष गुप्ता स्वास्थ्याधिकारी, निरीक्षण दल के हरिनारायण शर्मा क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र. 19, खाद्य निरीक्षक सतीश कुमार धाकड़, धर्मेन्द्र सोनी, मोहन पाटनकर (सेम्पल असिस्टेंट) व मनीष पाराशर, स्वास्थ्य विभाग उपस्थित रहे।

 

गुरुवार, 28 मई 2009

छापामार कार्रवाई में 14200 लीटर अवैध रूप से संग्रहित केरोसिन जब्त

छापामार कार्रवाई में 14200 लीटर अवैध रूप से संग्रहित केरोसिन जब्त

ग्वालियर 27 मई 09। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री एवं केरोसिन का अवैध रूप से भण्डारण करने वाले प्रतिष्ठानों के विरूध्द छापामार कार्रवाई जारी है। अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश की अगुवाई में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा अनेक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर अवैध रूप से संग्रहित केरोसिन, घी एवं मसाले जब्त किये गये तथा आरोपियों के विरूध्द वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

      छापामार दल द्वारा आज दो स्थानों से अवैध रूप से संग्रहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 14200 लीटर नीला केरोसिन जब्त किया गया है। केरोसिन की मात्रा एक टैंकर से अधिक 71 ड्रम है। इसमें 51 ड्रम ट्रान्सपोर्ट नगर से एवं 20 ड्रम केरोसिन गदाईपुरा से जब्त किया गया है। इन स्थानों से दो लोग राजकुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद राजपूत निवासी विनय नगर एवं अजय पुत्र घनश्याम निवासी रामपुरी शब्द प्रताप आश्रम को गिरफ्तार किया गया है। केरोसिन गदाईपुरा में किराये का मकान लेकर कैलाश खण्डेलवाल नाम के व्यक्ति द्वारा संग्रहित किया गया था।

      इसीप्रकार छापामार दल द्वारा दो कोल्ड स्टोरेज पर भी छापामार कार्रवाई की गई। इनमें पुरानी छावनी स्थित अग्रसेन एवं आर व्ही एस. कोल्ड स्टोर शामिल हैं। यहां से दल के द्वारा अवैध रूप से संग्रहित घी एवं मसाले के नमूने लिये गये, जो जांच के लिये प्रयोगशाला भेजे जायेंगे। इस सामग्री की जब्ती की कार्रवाई जारी है। छापामार दल में अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश, एस एल आर. श्री प्रदीप तोमर एवं श्री अनिल बनवारिया, तहसीलदार श्री सिकरवार, श्री एस आर. वर्मा एवं श्री पाण्डेय शामिल हैं।

 

महापौर ने अवाड़पुरा टंकी का औचक निरीक्षण किया

महापौर ने अवाड़पुरा टंकी का औचक निरीक्षण किया

ग्वालियर दिनांक 27.05.2009- महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज सायं प्रोजेक्ट उदय के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्थल पर फाऊण्डेशन की कक्रीटिंग का कार्य होते पाया गया। महापौर महोदय द्वारा कंक्रीट कार्य में प्रयोग किये जाने वाले मटेरियल का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ए.डी.बी. इंजीनियर रामू शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त कार्य अत्याधुनिक तकनीकी से किया जा रहा है जिसमें अनुबंध के मुताबिक सभी श्रमिक हेलमेट लगाकर कार्य करते पाये गये।

श्री शुक्ला द्वारा महापौर महोदय को अवगत कराया गया कि यह टंकी शहर की सबसे बड़ी टंकी है जिसके निर्माण के उपरांत सिकंदर कम्पू, गुड़ी गुड़ा का नाका, पोस्ट ऑफिस पोस्टमैन कॉलोनी, 14 वी वटालियन, सिंधी कॉलोनी, आर्मी बजरिया इत्यादि क्षेत्रों में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा चल रहे कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाकर समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ए.डी.बी. के समान इंजीनियर अपने दल सहित उपस्थित पाये गये।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम : ग्वालियर संभाग में 20 हजार 873 कार्य संचालित, पाँच लाख 43 हजार 873 मानव दिवस अर्जित

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम : ग्वालियर संभाग में 20 हजार 873 कार्य संचालित, पाँच लाख 43 हजार 873 मानव दिवस अर्जित

ग्वालियर 27 मई 09। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम के ग्वालियर संभाग में संचालित 20 हजार 873 कार्यों में अब तक 5 लाख 43 हजार 213 मानव दिवस कार्य अर्जित किया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कार्यों पर अब तक 707 लाख 25 हजार रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। योजना के तहत चलाये जा रहे कार्यों में हितग्राही मूलक कार्यों की संख्या 11 हजार 410 है तथा सामुदायिक कार्यों की संख्या 9 हजार 463 है। संभाग में सर्वाधिक कार्य शिवपुरी जिले में 7 हजार 446 व दूसरे स्थान पर गुना जिले में 5 हजार 916 कार्य संचालित  हैं। अशोक नगर जिले में 4 हजार 779, ग्वालियर जिले में 2 हजार 483 तथा दतिया जिले में 249 कार्य चलाये जा रहे हैं।

      उपायुक्त श्री अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि संभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के कार्यों के अवरोध रहित संचालन हेतु संभागीय प्रबंधक राष्ट्रीय रोजगार योजना श्री विशाल प्रताप सिंह तोमर को तैनात किया गया है जो कार्यक्रम की सतत् निगरानी कर रहे हैं।

 

गृह मन्त्री का नगर आगमन आज

गृह मन्त्री का नगर आगमन आज

ग्वालियर 27 मई 09। मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री गृह, परिवहन एवं जेल विभाग श्री नारायण सिंह कुशवाह का गुरूवार 28 मई को प्रात: 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर नगर आगमन होगा। श्री कुशवाह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।