शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010

पीएचई वसूली अमला मुरार में अब्बल

पीएचई वसूली अमला मुरार में अब्बल

ग्वालियर दिनांक- 04.02.2010- पीएचई मुरार द्वारा इस वर्ष की वसूली में 01 करोड़ 87 लाख रूपयें आज दिनांक पर्यन्त वसूल किये। उक्त वसूली शहर के सभी उपखण्डों में इस वर्ष की वसूली में सर्वाधिक वसूली है। उक्ताशय की जानकारी उपायुक्त मुरार डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई। उन्होंने बताया कि सहायकयंत्री जलप्रदाय खण्ड क्र.3 मुरार ए.पी.एस. भदौरिया द्वारा मुरार क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में      पीएचई. की राजस्व वसूली के लिये राजस्व वसूली कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

       इसी श्रृंखला में आज सी.पी. कॉलोनी पार्क और आदित्य नगर क्षेत्र में राजस्व वसूली कैम्प लगाया गया जिसके अंतर्गत 57 हजार 922 रू. स्थल पर वसूल किये गये तथा उपनगर मुरार की ठाटीपुर स्थित कैश विण्डो पर 35 हजार 958 रू. इस प्रकार कुल 93 हजार 880 रू. एक ही दिन में वसूल किये गये। सहायकयंत्री ए.पी.एस. भदौरिया के नेतृत्व में मुरार क्षेत्र में अवैध नल-जल कनेक्शनों को काटने का अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज उपयंत्री शैलेन्द्र गौर द्वारा 5 अवैध नल-जल कनेक्शन काटे गये।

       निगमायुक्त नगर निगम द्वारा जलप्रदाय राजस्व की वसूली के लिये सभी क्षेत्रों में कैम्प लगाने तथा अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिये कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। निर्देश के क्रम में आज दिनांक 05 फरवरी 2010 को पुन: वार्ड क्र. 25 एवं वार्ड क्र. 20 में पिन्टो पार्क टंकी पर राजस्व वसूली कैम्प लगाया जावेगा। आज लगाये गये कैम्प में ए.पी.एस. भदौरिया, सहायकयंत्री शैलेन्द्र गौर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, रामकिशोर शर्मा, रामसेवक घुरैया आदि उपस्थित रहे।

उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में भी वसूली अभियान जारी

       उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में पीएचई वसूली अभियान के अंतर्गत आज 20936/- रू. वसूल किये गये। दिनांक 5 एवं 6 को वार्ड क्र. 4, 7,16 एवं 31 में वसूली अभियान चलाया जावेगा।