शनिवार, 11 जुलाई 2009

निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 प्रतिशत अंतरिम राहत

निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 प्रतिशत अंतरिम राहत

चिकित्सा भत्ता बढ़ाने तथा ग्रेन लोन दिये जाने के भी आदेश हुये

ग्वालियर दिनांक 10.07.2009- नगर निगम के कर्मचारियों को जीवाजी विश्वविद्यालय की तर्ज पर 500/- रू. मेडीकल भत्ता दिये जाने के निर्देश निगमायुक्त द्वारा आज जारी कर दिये गये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि निगम के सेवानिवृत्त पेंशनधारी कर्मचारियों को 250/- रू. मेडीकल भत्ता दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त निगम के वर्तमान कर्मचारियों को पात्रता अनुसार ग्रेन लोन दिये जाने का भी आदेश जारी कर दिया गया।

       नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी छठवे वेतनमान की अंतरिम राहत के रूप में 10 प्रतिशत राशि दिये जाने के भी निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिये गये।

       नगर निगम कर्मचारी संघ के युसूफ खांन, राजुकमार नागर, अब्दुल शकूर, मोहम्मद आफताब, राजेन्द्र पाराशर, धनीराम मंगरोलिया ने कर्मचारियों का मेडीकल भत्ता बढ़ाये जाने तथा ग्रेन लोन दिये जाने के लिये महापौर विवेक नारायण शेजवलकर तथा निगमायुक्त का आभार प्रदर्शन किया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: