शनिवार, 11 जुलाई 2009

विश्व जन संख्या दिवस आज पद्मा विद्यालय से निकलेगी रैली

विश्व जन संख्या दिवस आज पद्मा विद्यालय से निकलेगी रैली

ग्वालियर 10 जुलाई 09। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ग्वालियर जिला मुख्यालय पर भी रैली निकाली जायेगी। विश्व जनसंख्या दिवस पर यह रैली आयोजित करने का मकसद युवक व युवतियों समेत सम्पूर्ण समाज में जनसंख्या में अतिशय वृध्दि से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में चेतना विकसित करना है। रैली में स्थानीय उच्चतर माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र व छात्रायें भाग लेंगे। रैली प्रात: 7.30 बजे शासकीय पद्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आरंभ होगी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखी पर इसका समापन होगा। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिला शिक्षाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित ढंग से यह रैली निकलवाने के लिये निर्देशित किया है।

      जिला शिक्षाधिकारी श्री के के. द्विवेदी ने बताया कि रैली के सुव्यवस्थित आयोजन के लिये शा उ मा वि. गोरखी के प्राचार्य को समन्वयक नियुक्त किया गया है। साथ ही आठ सह समन्वयक नियुक्त किये गये हैं। जिनमें टकसाल स्कूल के प्राचार्य श्री जे पी. पाठक, पद्मा विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के. जैन, पागनवीसी विद्यालय के प्राचार्य श्री पी सी. गुप्ता, नोडल अधिकारी श्री आई ए. जैदी, क्रीड़ा अधिकारी श्री अशोक शर्मा, मान्यता प्रभारी श्री आनन्द सिंह सेंगर, जन शिक्षक  श्री अजय शर्मा व श्री डी सी. जैन मासूम शामिल हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: