सोमवार, 11 जनवरी 2021

Gwalior Times Live Gwalior Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव ग्वालियर विस्तृत समाचार

Gwalior Times Live Gwalior Detailed News ग्वालियर टाइम्स लाइव ग्वालियर विस्तृत समाचार


क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की हरिद्वार कुंभ में भव्य शुरुआत की तैयारी - आरती चौहान

Posted: 10 Jan 2021 04:56 PM PST

क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक श्रीमती आरती सिंह चौहान ने दतिया सर्किट हाऊस पर ली प्रेसवार्ता 

दतिया। क्षत्रिय, एक नेतृत्व की क्षमता रखने वाला व्यक्तित्व है जो  समाज के सभी वर्गों को समभाव से विकास ओर विस्तार की नीति से जोड़ता आया है जो स्व-रोजगार, व स्वावलंबन के अवसर प्रदान कर उन्हें संरक्षित करता। अखाड़े से तात्पर्य समाज के सभी वर्गों को एकत्रित होकर धर्म समाज संस्कार व परम्पराओं का पालन कराने का मंच प्रदान करना है, इसी कड़ी में समाज विद्वानों गुरु जनो धर्माचार्यो ओर समाज के उन युवकों द्वारा जमीनी स्तर पर समाज के आर्थिक विकास शिक्षा स्वास्थ्य आदि के विषय में राष्ट्रीय चेतना आदि के विषय में दिशा देने का प्रयास है जिसके सभी वर्ग सहयोगी है जिनके साथ क्षत्रिय अखाड़ा समय समय पर कार्य शालाए चलाता है। 

उक्त बात क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती चौहान ने सर्किट हाउस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। आंगे श्रीमती चैहान कहती है कि भारत में वर्तमान में 23 करोड़ क्षत्रियों की उपस्थिति होने के बाद भी क्षत्रिय समाज की दशा सोचनीय व सम्मान खतरे में है। माना हमने सीमाओं के रक्षार्थ व्यस्त होने के कारण धर्म कार्य ब्राम्हणों को सोप दिया था। और राज काज युद्धों में व्यस्त रहे। 

इस अखाड़े का मुख्य उद्देश्य आज की परिवेश के शिक्षा के साथ साथ शस्त्र ओर शास्त्र में पारंगत होना, रोजगारोन्मुखी कार्यशालाओं, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सनातन धर्म मे क्षत्रियो का वर्चस्व स्थापित कर शाही स्नान का कुम्भ में अधिकार प्राप्त करना, समाज के युवा वर्ग को इतिहास, क्षत्रियो के योगदान,  त्याग, वलिदान से अवगत कराना है। असहाय निराश्रित लोगो को जीविका का रास्ता उपलब्ध कराना है। हमने भारत के सभी क्षत्रियो को आमंत्रित किया है कि क्षत्रिय अखाड़े में शामिल होकर सम्मानित व गौरवान्वित हो। वर्ष 2019 में प्रयागराज कुम्भ मेले में अखाड़ा प्रवेश पूजा की गई, अब हरिद्वार कुम्भ मेले में क्षत्रिय वैभव व पूरे जोश एवं दल वल के साथ विश्व क्षत्रिय अखाड़ा प्रवेश करेगा। क्षत्रियो की विशिष्ट पहचान और संस्कृति को बनाये रखने हेतु विश्व क्षत्रिय अखाड़ा की स्थापना की गई है। सम्भवता यह पहला अखाड़ा है जो क्षत्रिय को समर्पित है। 

प्रेसवार्ता के पश्चात सर्किट हाऊस पर क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला के जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुशवाह एवं उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती चौहान का माॅ पीताम्बरा तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही राजदीप सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद कुशवाह मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी, रविन्द्र कुशवाह जिला अध्यक्ष, मंगल सोनी, अनिल रजक, निशांत तिवारी उपस्थित रहे।  




क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती चौहान ने की पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना

Posted: 10 Jan 2021 04:49 PM PST

दतिया। विश्व भारत के 18 करोड़ क्षत्रिय को समर्पित क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती चैहान अपने निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दतिया पहुँची है। क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती चैहान व उनकी टीम का आगमन आगामी हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 की कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में दतिया आगमन हुआ है। वह आगामी दिवस रविवार को कर्तकर्ताओ की बैठक लेंगी। शनिवार को उन्होंने मा पीताम्बरा पीठ मन्दिर पर मा बगुलामुखी व माँ धूमावती तथा वनखण्डेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजदीप चैहान उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चैहान के दतिया पहुँचने पर मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुशवाह व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुशवाह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 

दतिया। विश्व भारत के 18 करोड़ क्षत्रिय को समर्पित क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती चैहान अपने निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दतिया पहुँची है। क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती चैहान व उनकी टीम का आगमन आगामी हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 की कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में दतिया आगमन हुआ है। वह आगामी दिवस रविवार को कर्तकर्ताओ की बैठक लेंगी। शनिवार को उन्होंने मा पीताम्बरा पीठ मन्दिर पर मा बगुलामुखी व माँ धूमावती तथा वनखण्डेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजदीप चैहान उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चैहान के दतिया पहुँचने पर मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुशवाह व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुशवाह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

अन्नदाता के साथ काॅग्रेस का हाथःडाॅ. सिकरवार , ग्वालियर पूर्व के धरना प्रदर्शन में उमडा जनसैलाब

Posted: 10 Jan 2021 04:45 PM PST

ग्वालियर। प्रदेष काॅग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेष भर में कृशि कानून बिलों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में चल रहे धरना प्रदर्षन के क्रम में आज ग्वालियर पूर्व विधानसभा का विषाल धरना इंदरगंज चैराहा पर दिया गया। धरना प्रदर्षन में हजारों की संख्या काॅग्रेस कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों, टेक्टरों और बसों से रैली के रूप में धरना स्थल पर पहुॅचे। हाथों में तिरंगा झण्डा लिये सोनिया-कमलनाथ और सतीष सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाते हुये कार्यकर्ता पूरे उत्साह और उमंग में नजर आये। धरने में बडी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। 

     

धरना प्रदर्षन कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार, षहर जिलाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र षर्मा, पूर्व सासंद रामसेवक सिंह 'बाबूजी', पूर्व मंत्री बालेन्दु षुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन नागौरी, महिला काॅग्रेस जिलाध्यक्ष रूचिराय ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने किसानों के धरना आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के ईषारे पर किसानों के खिलाफ काले कानून के रूप में कृशि बिल लाई है, जिसका काॅग्रेस पार्टी विरोध करती है। षहर जिला काॅग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र षर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर असंवेदनषील नजर आ रही है, यह कृशि बिल अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मंडियां और एम.एस.पी. खत्म करके किसानों के षोशण पर आमादा है, जिसे बर्दाषत नहीं किया जायेगा। 

डाॅ. षर्मा ने कहा कि पूरे देष की अर्थव्यवस्था कृशि पर निर्भर है और सरकार किसानों को उद्योगपतियों की गुलामी की ओर धकेल रही है। उन्होंने काॅग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि जिस बडी संख्या में आज इस धरना प्रदर्षन में षामिल हुये हैं उसी तरह आगे के आंदोलनों में भी कार्यकर्ताओं को भागीदारी निभाना है। धरना को संबोधित करते हुये कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि अन्नदाताओं के साथ कांग्रेस का हाथ है और यह पूरी मजबूती के साथ उनके आंदोलन में भागीदारी निभा रहा है और आगे भी निभाऐगा। उन्होने कहा कि किसान दिल्ली के आस-पास कडाके की ठंड में सड़कांे पर बैठा हुआ है और केन्द्र सरकार गूंगी-बहरी बनकर सोई हुई है। उन्हांेने कहा कि काॅग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जब भी कोई आंदोलन खडे किये तब वे सफल रहे, यहां तक कि आजादी की लड़ाई में इन्ही आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजांे को तक खदेड़ दिया था। उन्होंने पार्टी संगठन में अनुषासन पर जोर देते हुये कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिये अनुषासन बहुत जरूरी है। अनुषासन से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। डाॅ. सिकरवार ने ऐतहासिक धरना प्रदर्षन में षामिल हुये हजारों कार्यकर्ताओं का एवं नेताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इससे पहले काॅग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागौरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मोदी सरकार अब अपना जनादेष खोती जा रही है। जनता जर्नादन बदलाव चाहती है, उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं खाद्यानों की बढती मंहगाई से आम आदमी परेषान है। केन्द्र सरकार ने कृशि बिल के रूप में जो काला कानून पेष किया है उसका असर न केवल किसानों पर पडेगा ब्लकि आम आदमी पर मंहगाई के रूप में असर पडेगा। धरना प्रदर्षन को काॅग्रेस नेता अमर सिंह माहौर, मोहन महेष्वरी, राम पाण्डे, केदार सिंह कंशाना, वीना भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पार्टी प्रवक्ता धमेन्द्र षर्मा ने एवं आभार कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कृश्णराव दीक्षित, अवधेष कौरव, महाराज सिंह पटेल, चतुर्भुज धन्नोलिया, वीर सिंह तोमर, आषीश अरजरिया, सीमा समाधिया, सरमन सिंह राय, सिद्धार्थ सिंह राजावत, अषोक प्रेमी, जे.एच. जाफरी, प्रेम सिंह यादव, विनोदी जैन, राकेष गुर्जर, कल्लू तोमर, नगरपाल आर्य, कुसुम षर्मा, पूर्व पार्शद नरेन्द्र सिंह, उशा गहलोत, अख्तर हुसैन कुरैषी आदि समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना प्रदर्षन समापन से पहले किसान आंदोलन में षहीद हुये किसानों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।  



राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक

Posted: 10 Jan 2021 03:07 PM PST

 ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी जिलों में 17 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चो को सूचीबद्व कर "दो बूंद जिदंगी की" यानि पल्स पोलियो खुराक दी जाएगी।

इस अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना निर्माण, प्रशिक्षण, अंतरविभागीय समन्वय, जिला टास्क फोर्स की बैठक, वृहत प्रचार-प्रसार, प्रिन्टिंग, कोल्ड चैन प्लान, फ्रीजिंग प्लान एवं अभियान के लिए अन्य गतिविधियों के सफल संचालन के लिए समय-सीमा तथा अधिकारी, कर्मचारियों की जबावदेही का निर्धारण किया गया है।

मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 शनिवार से लागू हो गया है - डॉ. मिश्रा

Posted: 10 Jan 2021 03:06 PM PST

 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  बताया है कि शनिवार से  मध्यप्रदेश में  "धार्मिक स्वतंत्रता  अधिनियम 2020"  ने मूर्तरूप ले लिया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। शनिवार से ही कानून लागू हो गया है। अब जबरन, भयपूर्वक, डरा- धमका कर, प्रलोभन देकर, बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवा कर विवाह करने और करवाने वाले व्यक्ति,संस्था अथवा स्वयंसेवी संस्था की शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल अध्यादेश में किए गए प्रावधानों के मुताबिक संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

किसान आय बढ़ाने के लिये उद्यानिकी फसलों को प्राथमिकता दें – राज्यमंत्री कुशवाह किसान आत्मनिर्भर होगा तभी प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बनेगा – सांसद श्री शेजवलकर

Posted: 10 Jan 2021 03:04 PM PST

किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिये खेती के साथ-साथ उद्यानिकी को भी अपनाना होगा। किसान की आय दोगुनी करने में उद्यानिकी फसलें मददगार बनेंगीं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को मुरार विकासखण्ड के कृषक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।
    विक्रांत कॉलेज के सभागार में आयोजित किसान प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेन्द्र राजौरिया, विक्रांत कॉलेज के डायरेक्टर श्री राठौर सहित कृषि विशेषज्ञ एवं किसान भाई उपस्थित थे।
    उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में 20 विकासखण्डों को उद्यानिकी के क्षेत्र में मॉडल विकासखण्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें मुरार विकासखण्ड भी शामिल है। चयनित सभी विकासखण्डों में उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिये विशेष प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये किसानों के हित में सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। मध्यप्रदेश में कृषि उपज का रिकॉर्ड भी प्रदेश सरकार ने बनाया है। अब हमें उद्यानिकी के रकबे को भी बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। उद्यानिकी फसलों के माध्यम से ही किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।
    मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि किसान भाई अपने व्यवहारिक ज्ञान के साथ अगर विज्ञान को जोडकर उद्यानिकी फसलें करें तो उन्हें और अधिक लाभ मिल सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के रास्ते आसान हुए हैं। अब किसानों को अपने कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिये भी 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी किसान लें, इसके लिये किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर के किसान भाईयों के लिये यह एक सुनहरा अवसर है जब प्रदेश का उद्यानिकी राज्यमंत्री और देश का कृषि मंत्री दोनों ही ग्वालियर के हैं। किसान भाई केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर ग्वालियर को कृषि के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बनाएँ। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सभी व्यवसाय पूरी तरह से ध्वस्त हो गए थे तब भी किसान भाईयों ने अपनी मेहनत से खेतों में खाद्यान्न उत्पादन किया। श्री शेजवलकर ने कहा कि कोरोना काल में किसान न केवल अन्नदाता बना बल्कि अभयदाता भी सिद्ध हुआ है।
    सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारे देश में जितना विकास औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है उतना विकास कृषि के क्षेत्र में नहीं हो पाया है। हमें कृषि को लाभ का धंधा बनाना होगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। जब हमारा किसान आत्मनिर्भर होगा तब हमारा प्रदेश और देश आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रदेश व देश की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सरकार ने किसानों के हित में जो कानून बनाए हैं उससे किसानों को बहुत लाभ होने वाला है।
    कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिये प्रदेश सरकार द्वारा जो कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उससे किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी और उनकी खेती में बढ़ोत्तरी होगी। आधुनिक तरीके से किस प्रकार खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। इसके लिये प्रशिक्षण ले रहे सभी किसानों को बधाई।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री राजेन्द्र राजौरिया ने प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें केवल उत्पादन ही नहीं बढ़ाना है बल्कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर विशेष ध्यान देना है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 20 विकासखण्डों को मॉडल विकासखण्ड के रूप में विकसित करने का जो निर्णय लिया गया है उसके लिये विभागीय स्तर पर विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मॉडल विकासखण्डों में उद्यानिकी की उपज गुणवत्ता के साथ किसान ले सकेंगे, इसके लिये कार्य किया जायेगा।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के विषय विशेषज्ञों ने किसानों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया। किसानों द्वारा भी पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधानपूर्वक जवाब दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बालिका पूजन के साथ हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं: