रविवार, 21 सितंबर 2008

संभागायुक्त डॉ. सिंह 23 से 26 सितम्बर तक विकास, कानून व्यवस्था एवं चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे

संभागायुक्त डॉ. सिंह 23 से 26 सितम्बर तक विकास, कानून व्यवस्था एवं चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे

 

ग्वालियर 19 सितम्बर 08। संभागायुक्त डॉ. कोमल सिंह 23 सितम्बर से 26 सितम्बर तक संभाग के कलेक्टर, पुलिस अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगें तथा विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

       संभागायुक्त कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. कोमल सिंह 23 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शिवपुरी में संभाग के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की प्रथम बैठक लेंगे। इसी प्रकार शिवपुरी में ही 23 सितम्बर को दोपहर दो बजे से शिवपुरी जिले के राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की फील्ड स्टाफ सहित बैठक आयोजित की जायेगी। संभागायुक्त 24 सितम्बर को ग्यारह बजे से स्वास्थ्य प्रबंध संस्थान , सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर जिले के अधिकारियों  की , 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से गुना में गुना एवं अशोक नगर तथा 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से दतिया में दतिया जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे।

       प्रथम बैठक 23 सितम्बर को शिवपुरी में संभाग के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भाग लेंगे। द्वितीय बैठकें उपरोक्तानुसार तिथियों में आयोजित की जायेंगी। जिसमें संबंधित जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा ए.डी.एम., उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी.एस.पी., एस.डी.ओ.पी. थाना प्रभारी तथा ग्रामीण विकास से संबंधित जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भाग लेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: