रविवार, 21 सितंबर 2008

पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित

पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित

ग्वालियर 19 सितम्बर 08। ऐसी पंचायतें जिनमें  पंच सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य के पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचक होना है उन पंचायतों की मतदाता सूची 1 जनवरी 08 की सन्दर्भ तारीख के आधार पर तैयार करने का कार्यक्रम मप्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर 08 को मतदाता सूची तैयार कराने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं अनको प्रशिक्षण दिया जायेगा। 6 अक्टूबर को प्रारंभिक (प्रारूप) मतदाता सूची तैयार की जायेगी। 17 अक्टूबर को मतदाता सूची का मुद्रण किया जायेगा। इसी दिनांक को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख तथा स्थान, जहां मतदाता सूची आम लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। 24 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन तथा दावे एवं आपत्तियाँ आमंत्रित करने की औपचारिक सूची जारी की जायेगी तथा दावे आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। एक नवम्बर तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। 5 नवम्बर तक प्राप्त दावे तथा आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा। 6 नवम्बर को ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियां तैयार की जायेगी। 8 नवम्बर को अनुपूरक सूचियां का मुदृण तथा अनुपूरक सूचियां मूल(प्रारंभिक) सूचियों के साथ जोड़ने का काम किया जायेगा। 10 नवम्बर 08 से मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अन्तिम मतदाता सूची के लिए उपलब्ध कराई जायेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: