मंगलवार, 24 फ़रवरी 2009

लश्कर पूर्व क्षेत्र में वसूली अभियान जारी

लश्कर पूर्व क्षेत्र में वसूली अभियान जारी

ग्वालियर दिनांक 20 फरवरी 2009: सहायकयंत्री, जलप्रदाय उपखण्ड लश्कर पूर्व द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि वसूली अभियान के अंतर्गत विगत सप्ताह में वार्ड क्र. 2 एवं 3 में 36 अवैध कनेक्शन वैध किये गये तथा 15540/- रू. राजस्व वसूला गया। वार्ड क्र. 32 एवं 36 में 31244/- रू. वसूले एवं 4 कनेक्शन वैध किये गये। वार्ड क्र­. 37 में 37070/- रू. की राशि वसूली गई एवं वार्ड क्र. 41 में 4500/- रू. की राशि वसूली गई तथा 2 कनेक्शन वैध किये गये।

       वसूली अभियान में कुल 1,01,334/- रू. की राशि वसूली गई तथा 42 कनेक्शन वैध किये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: