शनिवार, 29 अगस्त 2009

नगर निगम बेढ़े में दो ओर नवीन वाहन शामिल

नगर निगम बेढ़े में दो ओर नवीन वाहन शामिल

ग्वालियर दिनांक 28.08.2009- नगर निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहर की और अत्यधिक साफ-सफाई, नालों की सफाई किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा दो जे.सी.बी. नई मशीन क्रय की गई है। जे.सी.बी. थ्री डी एक्स सिविक मास्टर एच.आर. 1040 चार सिलेण्डर मशीन की क्षमता दो मंजिल तोड़ने तक की है। कम्पनी द्वारा इस मशीन के क्रय करने पर नाला सफाई से संबंधित बकेट उपहार में भी प्राप्त हुआ है।

       जे.सी.बी. जे.एस. 80 नाला सफाई मय डोजर क्रय की गई है। इस मशीन का उपयोग लक्ष्मणतलैया लेण्डफिल साईट पर कचरे के डोजिंग में किया जावेगा। एक मशीन 22,29,453/- तथा दूसरी मशीन 25,53,422/- रू. की राशि से क्रय की गई हैं।

       दोनों नवीन वाहनों का पूजन महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं जनकार्य समिति के प्रभारी सदस्य रविन्द्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विवेक जोशी, निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा, अपर आयुक्त सुरेश शर्मा, अधीक्षणयंत्री कुलश्रेष्ठ एवं सी.एस. यादव, सिटीप्लानर विष्णु खरे, कार्यपालनयंत्री दिनेश अग्रवाल के अतिरिक्त श्रीकांत कांटे कार्यशाला प्रभारी, प्रेम पचौरी, अतिबल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: