सोमवार, 28 सितंबर 2009

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु निगम ने तैनात किये लाईफगार्ड

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु निगम ने तैनात किये लाईफगार्ड

ग्वालियर दिनांक 27.09.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्थानीय जनकताल, सागरताल पर नवदुर्गा उत्सव की समाप्ति पर प्रतिमा विसर्जन हेतु फायरबिग्रेड, लाईफ गार्ड तथा पर्याप्त मात्रा में विद्युत की व्यवस्था की है। अपर आयुक्त सुरेश शर्मा द्वारा आज दुर्गा पूजा एवं दशहरा हेतु व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

       निरीक्षण के दौरान फायर ऑफीसर देवेन्द्र शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि उन्हाेंने सागरताल तथा जनकताल पर दुर्गा पूजा विसर्जन हेतु 5-5 लाईफ गार्ड, स्वीमर तथा एक-एक फायरबिग्रेड की व्यवस्था की है। कल नगर निगम की फायरबिग्रेड द्वारा दीनदयाल नगर, छत्री मैदान तथा ठाटीपुर में रावण दहन स्थल पर फायरबिग्रेडो की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश प्रभारी आयुक्त सुरेश शर्मा द्वारा दिये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: