सोमवार, 22 मार्च 2010

दूरदर्शन पर फसल संगोष्ठी का प्रसारण 22 एवं 23 मार्च को

दूरदर्शन पर फसल संगोष्ठी का प्रसारण 22 एवं 23 मार्च को

ग्वालियर 19 मार्च 10। दूरदर्शन केन्द्र ग्वालियर द्वारा आयोजित फसल संगोष्ठी 2010 कार्यक्रम का प्रसारण आगामी 22 एवं 23  मार्च को सांय 5.30 बजे से किया जायेगा। यह प्रसारण दूरदर्शन केन्द्र भोपाल से होगा। दो दिन होने वाले इस प्रसारण की अवधि एक-एक घंटा होगी।

       दूरदर्शन केन्द्र ग्वालियर में कृषि दर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 14 मार्च को केन्द्र में फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों एवं अंचल के किसानों ने भाग लिया था।

       फसल संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री सुभाष चन्द्र अरोड़ा उपस्थित थे। संगोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय के कुलपति डॉ. वी एस. तोमर, निदेशक अनुसंधान डॉ. एच एस. यादव, निदेशक प्रसार डॉ. वाय एम. कूल, विभागाध्यक्ष वानिकी डॉ. आर एन. एस. वनाफर, मृदा वैज्ञानिक डॉ. एस के. सिंह , एग्रोनोमी डॉ. एस एस. कुशवाह, उपसंचालक कृषि डॉ. आर के.दीक्षित एंव इफको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. वी एस. खेड़कर ने किसानों के कृषि से संबंधित जिज्ञासाओं भरे सवालों का जवाब दिया। केन्द्र अभियंता श्री ए के. गुप्ता ने उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री जयंत तोमर ने किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: