सोमवार, 22 मार्च 2010

जनपद अध्यक्षों का प्रशिक्षण जबलपुर में

जनपद अध्यक्षों का प्रशिक्षण जबलपुर में

ग्वालियर 19 मार्च 10। नव निर्वाचित पंचायत राज प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के क्रम में जनपद पंचायत अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण 05 अप्रैल 2010 से जबलपुर में आयोजित किया जावेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु ग्वालियर जिले के सभी चार जनपद पंचायतों के अध्यक्ष 4 अप्रैल को जबलपुर रवाना होंगे।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के नव निर्वाचित पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायतों के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 5 अप्रैल से जबलपुर में किया जावेगा। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुंख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्षों को भेजा जाना सुनिश्चित किया जावे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: