शुक्रवार, 24 अगस्त 2007

स्थानीय नागरिकों की मॉग पर 14 करोड रूपये की लागत से डेढ हजार से अधिक निर्माण कार्य कराये गये

स्थानीय  नागरिकों की मॉग पर 14 करोड रूपये की लागत से डेढ हजार से अधिक निर्माण कार्य कराये गये

भिण्ड 21 अगस्त 2007

       स्थानीय नागरिकों की मॉग पर जिले के 6 विधानसभा क्षैत्रों पर विधायक गण द्वारा लगभग 14 करोड रूपये की लागत से डेढ हजार से अधिक निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से साढे आठ करोड रूपये की लागत वाले एक हजार से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके है। शेष कार्य प्रगति पर है।

      कलेक्टर श्री सुहेल अली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र विकास योजना अन्तर्गत गत 4 वर्षो में विभिन्न प्रकार के एक हजार 526 कार्य स्वीकृत किये गये है। यह सभी कार्य स्थानीय विधायकगण की अनुशंसा पर स्वीकृत किये गये है। जिस पर 13 करोड 95 लाख 49 हजार रूपये की राशि व्यय की जाना थी। इनमें से 30 जून 2007 तक 8 करोड 43 लाख 18 हजार रूपये के व्यय से एक हजार 35 कार्य पूर्ण किये जा चुके है। शेष कार्य प्रगति पर है।

       उन्होने बताया कि  वर्ष  2003-2004 में 2 करोड 40 लाख रूपये की लागत से 374 कार्य स्वीकृत  किये गये थे जिसमें से 2  करोड 19 लाख 99 हजार रूपये के व्यय से 367  कार्य पूर्ण किये जा चुके है । इसी क्रम में वर्ष 2004-2005 में दो करोड 40 लाख रूपये के व्यय से 228 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से एक करोड 80 लाख 42 हजार रूपये के व्यय से 278 कार्य पूर्ण किये जा चुके है शेष कार्य प्रगति पर है ।  वर्ष 2005-2006  में 3 करोड 59 लाख 94 हजार रूपये की लागत से  294  कार्य स्वीकृत किये गये ,जिसमें से 2 करोड 94 लाख 59 हजार रूपये के व्यय से 261 कार्य पूर्ण किये जा चुके है । शेष कार्य प्रगति पर है । इसी प्रकार वर्ष 2006-2007 में 4 करोड 79 लाख 99 हजार रूपये के व्यय से 538 कार्य स्वीकृत किये गये । जिसमें से एक करोड 48 लाख 18 हजार रूपये के व्यय से 229 कार्य पूर्ण किये जा चुके है तथा चालू वित्त वर्ष 2007-2008 में 75 लाख 56 हजार रूपये के व्यय से 91 कार्य स्वीकृत किये जा चुके है ।

       इन स्वीकृत कार्यो का विधानसभा वार विश्लेष्ण करे तो पायेगे कि गोहद विधानसभा क्षैत्र अन्तर्गत वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 74 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये थे जिनमें से 37 लाख 26 हजार रूपये की लागत से 73 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा एक कार्य अप्रारम्भ रहा है। वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये की लागत से 43 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 30 लाख 59 हजार रूपये के व्यय से 41 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 2 कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2005-06 में 60 लाख रूपये के व्यय से 63 कार्य स्वीकृत किये  गये  जिसमें  से 31 लाख 7 हजार रूपये के व्यय से 44 कार्य पूर्ण हो चुके तथा 16 कार्य प्रगति पर है तथा 3 कार्य अप्रारम्भ है। वर्ष 2006-07 में 80 लाख रूपये के व्यय 100 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से निर्माण एजेन्सियों द्वारा 98 हजार रूपये के व्यय से 2 कार्य पूर्ण कर लिये तथा 60 कार्य प्रगति पर 38 कार्य अप्रारम्भ है वर्ष 2007-08 में एक भी कार्य स्वीकृत नही किया गया है।

       इसीप्रकार निर्माण विधानसभा क्षैत्र कार्य वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 80 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 31 लाख 15 हजार रूपये के व्यय से 75 कार्य पूर्ण किये जा चुके है 4 कार्य प्रगति पर एक कार्य निरस्त किया जा चुका है। वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये की लागत से 45 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 29 लाख 33 हजार रूपये के व्यय से 13 कार्य पूर्ण हो चुके तथा 32 कार्य अप्रारम्भ है वर्ष 2005-06 में 60 लाख रूपये की लागत से 66 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 48 लाख 28 हजार रूपये के व्यय से 62 कार्य पूर्ण हो चुके है 3 कार्य प्रगति पर है एक कार्य अप्रारम्भ है। वर्ष 2007-08 में 80 लाख रूपये की लागत से 133 कार्य स्वीकृत किये गये 13 लाख 64 हजार रूपये के व्यय से 105 कार्य पूर्ण हो चुके है शेष कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2007-08 में कोई भी कार्य स्वीकृत नही किया गया है।

       विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के अन्तर्गत वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 71 कार्य स्वीकृत किये गये, जिसमें से 39 लाख 56 हजार रूपये की लागत में 70 कार्य पूर्ण कर लिए गये है जिसमें एक कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये की लागत से 57 कार्य स्वीकृत किये गये, जिसमें से 35 लाख 83 हजार रूपये के व्यय से 52 निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है 5 कार्य प्रगति पर है वर्ष 2005-06 में 59 लाख 94 हजार रूपये की लागत से 51 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 54 लाख 78 हजार रूपये की लागत से 50 कार्य पूर्ण हो चुके है एक कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2006-07 में 80 लाख रूपये के व्यय से 90 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 36 लाख 20 हजार रूपये के व्यय से 61 कार्य पूर्ण किये जा चुके है 29 कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2007-08 में 32 लाख 53 हजार रूपये की लागत से 22 कार्य स्वीकृत किये गये, जिसमें से 16 लाख 27 हजार रूपये की लागत से 22 कार्य प्रगति पर है।

       विधानसभा क्षेत्र अटेर के अन्तर्गत वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 81 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 39 लाख 5 हजार रूपये की लागत से 81 कार्य पूर्ण किये जा चुके है वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये की लागत से 29 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 38 लाख 9 हजार रूपये की लागत से 27 कार्य पूर्ण हो चुके है जिसमें से 2 कार्य अप्रारम्भ है। वर्ष 2005-06 में 60 लाख रूपये की लागत से 29 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 58 लाख 57 हजार रूपये के व्यय से 29 कार्य पूर्ण  किये जा चुके है। वर्ष 2006-07 में 80 लाख रूपये के व्यय से 59 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 38 लाख 60 हजार रूपये के व्यय से 38 लाख 60 हजार रूपये के व्यय से 41 कार्य पूर्ण किये जा चुके है 15 अप्रारम्भ है ै वर्ष 2007-08 में कोई कार्य स्वीकृत नही किया गया है।

       विधानसभा क्षैत्र रौन के अन्तर्गत वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 46 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 39 लाख 95 हजार रूपये की लागत से 46 कार्य पूर्ण  किये जा चुके है वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये की लागत से 34 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 26 लाख 22 हजार रूपये की लागत से 31 कार्य पूर्ण हो चुके है 3 कार्य प्रगति पर है वर्ष 2005-06 में 60 लाख रूपये की लागत से 35 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 59 लाख 86 हजार रूपये की लागत से 35 कार्य पूर्ण किये जा चुके है। वर्ष 2006-07 में 79 लाख 99 हजार रूपये की लागत से 81 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 45 लाख 98 हजार रूपये के व्यय से 70 कार्य पूर्ण हो चुके है जिसमें से 10 कार्य प्रगति पर है तथा एक कार्य अप्रारम्भ है। वर्ष 2007-08 में 42 लाख 66 हजार रूपये के व्यय से 69 कार्य स्वीकृत किये गये है उनमें से 19 कार्य प्रगति पर 50 कार्य अप्रारम्भ है।

       विधानसभा क्षेत्र लहार अन्तर्गत वर्ष 2003-04 में 40 लाख रूपये की लागत से 22 कार्य स्वीकृत किये गये जिसमें से 33 लाख रूपये के व्यय से 22 कार्य पूर्ण किये जा चुके है। वर्ष 2004-05 में 40 लाख रूपये के व्यय से 20 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 34 लाख 68 हजार रूपये के व्यय से 14 कार्य पूर्ण किये जा चुके है 6 कार्य प्रगति पर है वर्ष 2005-06 में 60 लाख रूपये की लागत से 51 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 42 लाख 2 हजार रूपये की लागत से 41 कार्य पूर्ण किये जा चुके है तथा 10 कार्य प्रति पर है। वर्ष 2006-07 में 80 लाख रूपये की लागत से 75 कार्य स्वीकृत किए गये जिसमें से 12 लाख 77 हजार रूपये के व्यय से 27 कार्य पूर्ण किये जा चुके है 37 कार्य प्रगति पर है 11 कार्य अप्रारम्भ है वर्ष 2007-08 में लहार विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत एक भी कार्य स्वीकृत नही किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: