शुक्रवार, 24 अगस्त 2007

छात्रवृत्ति वितरण का कलेण्डर निर्धारित

छात्रवृत्ति वितरण का कलेण्डर निर्धारित

भिण्ड 17 अगस्त 2007

      आदिम जाति, जनजाति एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा जिला अन्तर्गत समस्त शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं में राज्य छात्रवृत्ति कक्षा 1 से 10 तक स्वीकृति एवं वितरण हेतु समय सीमा का निर्धारण किया गया है। इसके अनुसार समस्त स्वीकृतियां 25 अगस्त तक सभी संस्थाओं को जारी कर जिला संयोजक कार्यालय में 30 अगस्त तक प्रेषित करना होगी।

       राज्य छात्रवृत्ति की स्वीकृत राशि 15 सितम्बर तक जारी की जावेगी। छात्रवृत्ति राशि का तत्काल वितरण कर जानकारी 31 अक्टूबर तक जिला संयोजक कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।

क्रमांक 651/45

 

कोई टिप्पणी नहीं: