शुक्रवार, 24 अगस्त 2007

कलेक्टर ने दी बरिष्ठ पत्रकार श्री बौहरे को इलाज हेतु 30 हजार की आर्थिक सहायता

कलेक्टर ने दी बरिष्ठ पत्रकार श्री बौहरे को इलाज हेतु 30 हजार की आर्थिक सहायता 

       म.प्र. पत्रकार संघ की मांग पर कलेक्टर श्री सुहेल अली ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक बौहरे के उपचार हेतु जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसीप्रकार जिला पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से भी श्री बोहरे को दस हजार रूपये नगद सहायता राशि प्रदान की गई है।

       म.प्र. पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी के नेतृत्व में  श्री राजेश चौधरी श्री गंगाशंकर मिश्रा, श्री ब्रजेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य पत्रकार गण द्वारा कलेक्टर से भेंट कर श्री बोहरे उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई थी। जिस पर कलेक्टर ने बौहरे के इलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। म.प्र.पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर द्वारा दी गई सहायता राशि के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है। और कहा है कि म.प्र. पत्रकार संघ को इसी तरह हमेशा प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा। श्री बोहरे सहारा चिकित्सालय ग्वालियर में उपचाररत है। म.प्र. पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने श्री बौहरे के सवस्थ होने की कामना की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: