रविवार, 18 अक्तूबर 2020

मतदान के दिन चुनाव वाले क्षेत्रों में रहेगा अवकाश , सूची ग्वालियर चम्बल संभाग

 ग्वालियर | 18-अक्तूबर-2020

    मतदान दिवस 3 नवम्बर 2020 को उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्य  अवकाश घोषित किया गया है। ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर, 16- पूर्व और 19-डबरा में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।
    इसी प्रकार ग्वालियर संभाग के अंतर्गत दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा व 24-पोहरी, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर व 34-मुंगावली में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।
चंबल संभाग के अंतर्गत मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र 4-जौरा, 5-सुमावली, 6-मुरैना, 7-दिमनी व 8-अम्‍बाह एवं भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव व 13-गोहद में सार्वजनिक और सामान्य  अवकाश रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: