मंगलवार, 17 अप्रैल 2007

राज्य पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले

राज्य पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश आज जारी किये गये हैं।

इसके अनुसार श्री प्रशांत खरे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री ओ. पी मित्तल को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा, एसडीओपी बुदनी (सीहोर) श्री बिट्टू सहगल को नगर पुलिस अधीक्षक इन्दौर, एसडीओपी बिजावर छतरपुर श्री अरविंद तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री अजय सिंह बिसेन को एसडीओपी, बीना (सागर), एसडीओपी दतिया श्री देवेन्द्र सिरोलिया को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी विजयपुर(श्योपुर) श्री आर.एन. एस. भदौरिया को एसडीओपी दतिया, एसडीओपी सोनकच्छ (देवास) श्री महेन्द्र तारणकर को नगर पुलिस अधीक्षक नीमच, सहायक सैनानी 35वीं वाहिनी विसबल मण्डला श्री महेन्द्र कुमार जैन को उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल तथा उप पुलिस अधीक्षक जेएनपीए सागर श्री दिनेश कुमार दीक्षित को नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर (जबलपुर) पदस्थ किया गया हैं।

इसके अलावा एक अन्य आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योपुर श्री विनीत कपूर को पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. पचमढ़ी, पुलिस अधीक्षक पीटीएस पचमढ़ी श्री एस.सी. तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उप सैनानी 14वीं वाहिनी विसबल श्री सुनील कुमार पाण्डे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योपुर, उप सैनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी श्री एस.पी. चतुर्वेदी को उप सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ग्वालियर श्री अनिल शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिगरा ग्वालियर तथा पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिगरा ग्वालियर श्री के.एल. सूर्यवंशी को उप सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर पदस्थ किया गया हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: