मंगलवार, 17 अप्रैल 2007

कलेक्‍टरों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना

कलेक्‍टरों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को स्थानांतरित कर उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किये गये आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर श्री के.एम. गौतम और कलेक्टर राजगढ़ श्री जी.पी. तिवारी को मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि कलेक्टर शाजापुर श्री शिवानंद दुबे को कलेक्टर राजगढ़ बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा संचालक हाथकरघा श्री मनीष सिंह को कलेक्टर नरसिंहपुर और सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा को कलेक्टर शाजापुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में आयुक्त रेशम श्री एम. मोहनराव को अपने वर्तमानर् कत्तव्यों के साथ-साथ संचालक हाथकरघा का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: