शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

अपर कलेक्टर श्रीमती चौहान को मिला “सिंहस्थ सेवा मैडल”

अपर कलेक्टर श्रीमती चौहान को मिला “सिंहस्थ सेवा मैडल”

-
ग्वालियर | 11-फरवरी-2017
 
 
     उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ 2016 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिये ग्वालियर में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को सिंहस्थ सेवा मैडल से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
    श्रीमती चौहान सिंहस्थ महाकुंभ आयोजन के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन के पद पर पदस्थ थीं। उनके द्वारा सिहंस्थ कुंभ में आयोजित की जाने वाली पंचकोषीय यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया गया था। श्रीमती चौहान इन्हीं सेवाओं के लिये राज्य सरकार द्वारा उन्हें सिंहस्थ सेवा मैडल प्रदान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: