शनिवार, 30 अगस्त 2008

उच्च शिक्षा मंत्री श्री मिश्रा द्वारा गालव खल रत्न विशिष्ट विभूति से बाक्सिंग गर्ल प्रियंका सोनी सम्मानित

उच्च शिक्षा मंत्री श्री मिश्रा द्वारा गालव खल रत्न विशिष्ट विभूति से बाक्सिंग गर्ल प्रियंका सोनी सम्मानित

गालव उत्कृष्ट खेल रत्न समारोह सम्पन्न

ग्वालियर 29 अगस्त 08। उच्च शिक्षा एवं जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने मध्यप्रदेश की पहली बालिका बाक्सिंग की नेशनल चैम्पियन प्रियंका सोनी को सम्मानित करते हुए अपनी ओर से 11 हजार रूपये नगद देने तथा इस वर्ष से विश्वविद्यालयीन बाक्सिंग में जीवाजी विश्वविद्यालय की टीम भेजने की घोषणा की श्री मिश्रा ने यह घोषणा आज यहां आयोजित हॉकी के जादूगर ध्यानेन्द्र के जन्म दिवस पर आयोजित गालव उत्कृष्ट खेल अलंकरण समारोह में कही इसका आयोजन ग्वालियर अनमेच्योर ओलंपिक एसेसिएशन द्वारा किया गया।

       उच्च शिक्षा मंत्री श्री मिश्रा ने गालव उत्कृष्ट खेल रत्न अलंकरण समारोह में बाक्सिंग गर्ल नेशनल चैम्यियन प्रियंका सोनी को खेल रत्न विशिष्ट विभूति से सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नगर के खेल प्रशिक्षकों , खिलाड़ियों, खेल पत्रकारो, खेल संस्थाओं, खेल प्रशासकों तथा खेल फोटोग्राफरों को खेल दिवस पर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजेन्द्र सिंह जादौन ने की इस अवसर पर परिवहन आयुक्त श्री एन.के. त्रिपाठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा कुल सचिव श्री धीरेन्द्र सिंह चन्देल, श्री अशोक सिंह यादव, श्री देवेन्द्र सिंह तोमर,श्री हेमन्त गुप्ता श्रीमती हेमलता भदौरिया, एसोशिएशन के सचिव श्री शिववीर सिंह भदौरिया सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

       इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री मिश्रा ने सभी खेलों के विश्वविद्यालयीन टीम के खिलाड़ियों का टी.ए.एवं डी.ए. 200 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये प्रतिदिन करने, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति गत खेलों के खिलाड़ियों को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार एवं ग्यारह हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की साथ की कहा कि सामूहिक खेलों में ग्यारह हजार, सात हजार एवं पाँच हजार रूपये की राशि दी जायेगी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्णपदक जीतने पर तीन  लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त श्री त्रिपाठी ने खेलों में बालिकाओ को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई तथा। आगामी ओलम्पिक खेलों के लिये अभी से कार्य योजना का सुझाव दिया। कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र तोमर, श्री अशोक सिंह के साथ ही अध्यक्ष श्री जादौन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रतिवेदन सचिव श्री भदौरिया ने प्रस्तुत किया संचालन श्री तरनेश तपन एवं आभार श्री विजेन्द्र द्विवेदी ने व्यक्त किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: