मंगलवार, 12 अगस्त 2008

छात्राओं को गणवेश वितरण हेतु 2 करोड़ 26 लाख से अधिक की राशि जारी

छात्राओं को गणवेश वितरण हेतु 2 करोड़ 26 लाख से अधिक की राशि जारी

54 हजार 244 छात्राओं को गणवेश वितरित

 

ग्वालियर 11 अगस्त 08। जिले में वर्ष 2008 में अध्ययनरत 1 लाख 13 हजार 448 छात्राओं को गणवेश वितरण हेतु 2 करोड़ 26 लाख 49 हजार 6 सौ रूपये की राशि जारी कर दी गई है ।   

       कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र ग्वालियर से प्राप्त जानकारीनुसार जारी गणवेश वितरण योजना के तहत जिले में 54 हजार 244 छात्राओं को गणवेश वितरित की गई । जिसमें प्राथमिक विद्यालयों की 41 हजार 818 छात्राएें एवं माध्यमिक विद्यालयों की 12 हजार 426 छात्राएँ शामिल हैं।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक समेत शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक गणवेश वितरण सुनिश्चित किया जावे ।

       जिले में वर्ष 2008-09 में समस्त शासकीय शालाओं,मदरसों एवं आश्रम शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वीं तक की समस्त बालिकाओं को 2 सौ प्रति छात्रा के मान से राशि जारी की गई है। जिले में शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 82 हजार 148 छात्रायें, शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 25 हजार 815 छात्राएें, मदरसों में अध्ययनरत 2 हजार 213 छात्राएँ आश्रम शालाओं में अध्ययनरत 610, छात्राएँ और संस्कृत शालाओं में अध्ययनरत 2 हजार 207 छात्राएँ लाभांवित होगी ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: