जिले में अभीतक 600.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
ग्वालियर 11अगस्त/08। जिले में एक जून 08 से अभी तक 600.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 339.3 मिमी औसत वर्षा अधिक है। गत वर्ष इसी अवधि में 261.5 मिमी वर्षा हुई थी।
जिले में इस वर्ष सर्वाधिक 662.2 मिमी वर्षा मुरार तहसील में रिकार्ड की गई है। भितरवार में 649 मिमी वर्षा हुई है। धाटीगांव बरई में 578 डबरा में 512 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में मुरार तहसील में 281.1 मिमी घाटीगांव बरई में 252.9 डवरा में 253.2 मिमी और भितरवार में 258.9 मिमी वर्षा हुई थी।
जिले में 11 अगस्त 08 को मुरार में 57.4 घाटीगांव में 48 डवरा में 7 और भितरवार में 14 मिमी वर्षा हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें