मंगलवार, 12 अगस्त 2008

जिले में 7 हजार 278 राजस्व प्रकरणों का निराकरण

जिले में 7 हजार 278 राजस्व प्रकरणों का निराकरण

ग्वालियर 11अगस्त/08। जिले में जुलाई माह 08 के अंत तक दर्ज किये गए 8 हजार राजस्व प्रकरणों में से 7 हजार 278 प्रकरणों का निराकरण किया गया।निराकृत प्रकरणों में अविवादित नामांतरण के 5 हजार 676 प्रकरण, अविवादित बटवारा के 448 प्रकरण विवादित नामांतरण के 775 प्रकरण, अविवादित बटवारा के 277 प्रकरण  सीमांकन के 102 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले में 50 हजार खातेदारों को भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाओं का तथा कृषकों को 1 लाख 85 हजार 313 खसरा एवं  वी-1की नकलें नि:शुल्क प्रदान की गई। निराकृत प्रकरणों में ग्वालियर तहसील के तहत 2 हजार 77 प्रकरण अविवादित नामांतरण के 234 अविवादित बटवारा 543 विवादित नामांतरण 144, बटवारा के 50 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण कर 24 हजार  4 सौ भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिकायें प्रदान की गई। डवरा तहसील में 2 हजार 522 अविवादित नामांतरण के, 110 अविवादित बटवारा, 134 विवादित नामांतरण के 40, विवादित बटवारा के और 31 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील में 13 हजार 3 सौ किसानों का भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाएें तथा 61 हजार 339 कृषकों को खसरा एवं वी-1की नकलें नि:शुल्क प्रदान की गई। जिले की भितरवार तहसील में 1 हजार 77 अविवादित नामांतरण के प्रकरण 104 अविवादित बटवारा के, 98 प्रकरण विवादित नामांतरण के 93 प्रकरण विवादित बटवारा के 21 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया। तहसील में 12 हजार 3 सौ खातेदारों को भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाएें प्रदान की गई। और 56 हजार 166 कृषकों को खसरा एवं वी.-1 की नि:शुल्क नकलें प्रदान की गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: