गुरुवार, 7 अगस्त 2008

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

ग्वालियर दिनांक 06 अगस्त 2008:   निगमायुक्त राजेश बाथम के निर्देशन में मदाखलत दस्ते ने अभय गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा 50 फुट दीवाल बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया था जिसे ए.ई. महेश भार्गव, उपयंत्री, राजीव सिंघल क्षेत्र क्र. 1 की निशानदेही में स्थल पर जाकर क्षेत्र क्र. 1 के पीछे तुड़ाई करायी गई एवं रास्ता खुलवाया गया । ए.डी.एम. वेदप्रकाश, अश्वनी रावत, तहसीलदार नजूल एवं कल्याण आर.आई. एवं चन्द्रकांत पटवारी की उपस्िाित एवं निशानदेही में तुड़ाई कराई गई।

       मदाखलत दस्ता कार्यवाही को आगे बढ़ाता हुआ बहोड़ापुर, अध्यात्य निकेतन रोड, एम.एल.बी. रोड, फूलबाग, अचलेश्वर रोड, जे.एच. चौराहा, कम्पू रॉक्सी रोड, बाड़ा, मोर बाजार, जनकगंज, हनुमान चौराहा, नई सड़क, गस्त का ताजिया, राममंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल आदि स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।

       रॉक्सी रोड, बाड़ा, दत्तमंदिर, राममंदिर, हाईकोर्ट, जिन्सी नाला आदि क्षेत्रों से 20 आवारा जानवर पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड में दाखिल कराई गई। कल्लू पहलवान हम्माल, निवासी- बाजे वालों की गली, हुजरात कोतवाली के पास, आवेदन पर कल्लू खां/बल्ला खां द्वारा कब्रस्तान पर कब्जाकर, कच्ची बाउण्ड्रीबॉल तथा गेट लगाकर कब्जा कर लिया था, उसे अपर आयुक्त के निर्देशन में तुड़ाई करायी गई।

कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: