शनिवार, 9 अगस्त 2008

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

ग्वालियर दिनांक 08 अगस्त 2008:   निगमायुक्त राजेश बाथम के निर्देशन में मदाखलत दस्ते ने मेडीकल सभागार, कटोराताल रोड, अचलेश्वर रोड, मांडरे की माता चौराहा, दौलतगंज, इन्दरगंज, बाड़ा, सराफा, राममंदिर आदि स्थानों से एवं गोले का मंदिर, बारादरी चौराहा आदि क्षेत्राें से 20 आवारा पशु पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड़ में दाखिल कराये गये।

       मदाखलत दल ने सात न0 चौराहा, मुरार थाना रोड, बारादरी चौराहा, कुम्हरपुरा रोड, ठाटीपुर रोड, गांधी रोड, यूनिवर्सिटी आदि क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये। मुरार शमशान से सिद्वेश्वर रोड पर टेलीफोन अवेध लाईन डाल रहे कार्य को रूकवाया गया। उपयंत्री 7 पत्रानुसार मयूर मार्केट प्लाट न. 135-ई पर निबा स्वीकृति निर्माण कार्य को रूकवाया गया।

कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: