बुधवार, 13 अगस्त 2008

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

ग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2008: निगमायुक्त के निर्देशन में चेतकपुरी रोड, अचलेश्वर रोड, मांडरे की माता रोड, कम्पू, रॉक्सी पुल, कलेक्टे्रड रोड, बाड़ा, दत्त मंदिर मोर बाजार, सराफा बाजार, राममंदिर आदि क्षेत्रों से 10 आवारा पशु पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड में दाखिल कराई गई। झांसी रोड़ खिड़क से 15 आवारा मवेशी लदवाकर गऊशाला लालटिपारा भिजवाई गई।

       बहोड़ापुर क्षेत्र क्र. 1 के सामने रोड पर खड़े ठेले एवं पीड़ी वालों को हटवाया गया। जेल रोड़, शिन्दे की छावनी, फूलबाग, गांधी रोड, महारानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू रोड, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड, पड़ाव, यूनिवर्सिटी रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गये एवं उक्त रूटों के गुलम्बरों से बैनर व विद्युत पोलों से कियोक्स निकलवाये गये।

       दौलतगंज, बाड़ा, नजरबाग मार्केट, चावड़ी बाजार, जनकगंज, हनुमान चौराहा, नई सड़क, राममंदिर, हाईकोर्ट, जयेन्द्रगंज तक एवं ए.जी. ऑफिस रोड आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन भिजवाया गया।

       कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुघर सिंह, सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: